ePaper

हरियाणा के इन प्रमुख शहरों में भी इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित

Updated at : 30 Jan 2021 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा के इन प्रमुख शहरों में भी इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित

किसान आंदोलन एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है. यूपी सरकार ने किसानों को दिल्ली - यूपी बोर्डर से हटाने की कोशिश की लेकिन किसान दोबारा आंदोलन में शामिल होने लगे. इस बीच खबर है कि हरियाणा के 16 प्रमुख शहरों में इंटरेट सेवा बाधित कर दी गयी है.

विज्ञापन

किसान आंदोलन एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है. यूपी सरकार ने किसानों को दिल्ली – यूपी बोर्डर से हटाने की कोशिश की लेकिन किसान दोबारा आंदोलन में शामिल होने लगे. इस बीच खबर है कि हरियाणा के 16 प्रमुख शहरों में इंटरेट सेवा बाधित कर दी गयी है. इस संबंध में हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किया है और बताया है कि कल शाम 5 बजे तक यह सुविधा बाधित रहेगी.

हरियाणा के जिन प्रमुख शहरों में इंटरनेट और वाइस कॉल की सेवा बाधित की गयी है उनमें अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, कर्नल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल और झज्जर शामिल हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने टिकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया था. 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.

Also Read: Gujarat Night Curfew : खत्म नहीं हुआ है कोरोना का कहर, गुजरात के इन चार प्रमुख शहरों में लगा कर्फ्यू

26 जनवरी को हुई दिल्ली में हिंसा को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी है और दूसरी ओर किसानों का आंदोलन और उग्र होता जा रहा है. राकेश टिकैत ने दो दिनों पहले गाजीपुर बॉर्डर से हटने के लिए साफ इनकार कर दिया और उस दौरान वो रोये भी. जिसके बाद जो किसान आंदोलन छोड़कर घर लौट गये थे, वो भी दोबारा आंदोलन में कूद पड़े हैं, जिसके बाद किसान आंदोलन में एक बार फिर से जोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola