Artificial Sun: धरती पर सूरज बनाने की कोशिश में भारत? 82.6 GHz की मशीन करेगी प्लाज्मा को गर्म

Updated:
विज्ञापन

Gyrotron मशीन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैज्ञानिक धरती पर सूरज जैसी ऊर्जा बनाने की कोशिश में जुटे हैं. गुजरात के IPR ने 82.6 GHz की नई मशीन के साथ टोकामैक में प्लाज्मा को गर्म करने में बड़ी सफलता हासिल की है. यह परमाणु संलयन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

विज्ञापन

Artificial Sun: क्या धरती पर भी सूरज जैसी ऊर्जा बनाई जा सकती है? दुनिया के वैज्ञानिक लंबे समय से इसका जवाब खोज रहे हैं. भारत भी इस कोशिश का हिस्सा है. अब इस दिशा में भारत को एक और अहम कामयाबी मिली है.

विज्ञापन

गुजरात के Institute for Plasma Research (IPR) में भारत के SST-1 Tokamak के साथ एक नई और ज्यादा ताकतवर 82.6 GHz, 400 kW Gyrotron मशीन जोड़ी गई है. India Today के मुताबिक, यह सिस्टम अब काम करने की स्थिति में है. इसका इस्तेमाल Tokamak के अंदर मौजूद बेहद गर्म plasma को और बेहतर तरीके से गर्म करने के लिए किया जाएगा.

सूरज में ऊर्जा कैसे बनती है और वैज्ञानिक क्या कर रहे हैं?

सूरज के अंदर बहुत ज्यादा ग्रर्मी और प्रेशर होता है. इसी माहौल में हाइड्रोडन के छोटे-छोटे nuclei आपस में जुड़ते हैं. इस प्रोशेश को nuclear fusion कहते हैं. इसी दौरान बहुत ज्यादा उर्जा निकलती है. वैज्ञानिक चाहते हैं कि इसी प्रोशेस को धरती पर भी किया जाए. लेकिन यहां सूरज जैसा pressure और gravity बनाना संभव नहीं है. इसलिए इसके लिए Tokamak जैसी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी

Tokamak एक ऐली मशीन है, जिसके अंदर गैस को बहुत ज्यादा गर्म किया जाता है. जिससे गैस, plasma में बदल जाती है. अब मुश्किल यह है कि यह plasma बहुत गर्म होता है. अगर यह मशीन की दीवारों को छू ले तो इसे संभालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए powerful magnetic field की मदद से plasma को बीच में रखने की कोशिश की जाती है.

ये भी पढ़ें: AI का मिसयूज कर मिसाइल सॉफ्टवेयर बनाने की कोशिश? टेस्ट फेल हुआ तो Claude से पूछी गड़बड़ी की वजह, Anthropic रिपोर्ट में खुलासा

भारत में plasma का तापमान कितना पहुंच चुका है?

भारत पहले ही अपने fusion experiments में बहुत ज्यादा तापमान हासिल कर चुका है. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में plasma का तापमान 200 million degrees Celsius यानी करीब 20 करोड़ डिग्री Celsius से ज्यादा तक पहुंच चुका है. यह सूरज के core के temperature से करीब 20 गुना ज्यादा है.

यह आंकड़ा सुनने में बहुत बड़ा लगता है, लेकिन यहां एक जरूरी बात समझनी होगी. सिर्फ तापमान बहुत ज्यादा कर देना ही काफी नहीं है. असली चैलेंज यह है कि इतने गर्म plasma को stable और controlled रखा जाए. इसके बाद ही fusion process से useful energy हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. नई Gyrotron technology इसी research को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola