Indian Railway : त्योहारों पर इंडियन रेलवे की सौगात, घर जाना होगा आसान, 34 विशेष ट्रेन हो रही है शुरू

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

त्योहारों के मौसम में इंडियान रेलवे की ओर से बड़ी सौगात दी जा रही है. उत्तर रेलवे 34 विशेष ट्रेन चला रहा है. विशेष ट्रेन के परिचालन के अलावा बुकिंग काउंटर पर लंबी कतारों से बचने के लिए विशेष टिकट खिड़कियां खोलने और सभी मौजूदा खिड़कियों को चालू करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
undefined

Indian Railway Festival Train : उत्तर रेलवे ने त्योहार के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बुधवार से 34 विशेष ट्रेन शुरू की है. ये विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 दिसंबर के बीच 377 फेरे लगाएंगी. इनमें से 351 फेरे देश के पूर्वी हिस्से की ओर तथा 26 फेरे उत्तरी क्षेत्र की ओर होंगी.

undefined

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन 34 ट्रेन के अलावा, मौजूदा 69 ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. कुल मिलाकर, उत्तर रेलवे त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि को देखते हुए 5.5 लाख अतिरिक्त बर्थ और सीट उपलब्ध कराएगा.

undefined

उत्तर रेलवे ने संभावित यात्रियों को उसके सोशल मीडिया हैंडल और पूछताछ कार्यालयों से विशेष ट्रेन का विवरण प्राप्त करने की सलाह दी है. चौधरी के मुताबिक, इस दौरान बढ़ी मांग के चलते अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.

undefined

चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि अतिरिक्त व्यवस्थाएं बढ़ी हुई मांग को पूरा करेंगी. हम स्थिति पर नजर रखेंगे और अगर हमें लगता है कि और अधिक विशेष ट्रेन की जरूरत है, तो हम निश्चित रूप से उस पर भी विचार करेंगे. फिलहाल, मुझे लगता है कि यह पर्याप्त है.

undefined

उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेन के परिचालन के अलावा हमने बुकिंग काउंटर पर लंबी कतारों से बचने के लिए विशेष टिकट खिड़कियां खोलने और सभी मौजूदा खिड़कियों को चालू करने का फैसला किया है.

undefined

इन विशेष ट्रेन के समय पर यात्रा पूरा करने के बारे में सवालों पर चौधरी ने कहा कि वे (रेलकर्मी) यथासंभव आगमन और प्रस्थान के निर्धारित समय का पालन करेंगे और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन के कारण देरी नहीं होगी.

undefined

चौधरी ने कहा कि ये अतिरिक्त ट्रेन हमारे लिए अन्य ट्रेन की तरह ही महत्वपूर्ण हैं और मैं विशेष ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे सभी यात्रियों को आश्वस्त करूंगा कि वे समय सारिणी का पालन करेंगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola