अग्नि 5 का सफल परीक्षण: चीन और पाकिस्तान की खैर नहीं, ड्रैगन के अंतिम छोर तक मचा सकता है तबाही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2022 8:27 PM
भारत ने अग्नि 5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है. अग्नि 5 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 5 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है. यानी इसकी रेंज में पूरा पाकिस्तान और चीन आ गया है. अग्नि-5 मिसाइल अपने साथ 1360 किलो के वजन का हथियार को भी ले जा सकता है.
चीन और पाकिस्तान की खैर नहीं… पाकिस्तान के जर्रे-जर्रे और चीन के अंतिम छोर तक अब भारत तबाही मचा सकता है. रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने आज यानी गुरुवार को 5 हजार किमी से अधिक दूरी के लक्ष्यों को सहजता से भेदने में सक्षम अग्नि-5 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है. इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आ गया है.
क्यों अग्नि-5 से डर रहा है चीन: भारत के अग्नि- 5 के सफलतापूर्वक परीक्षण से चीन बौखला भी रहा है और घबरा भी रहा है. क्योंकि अग्नि-5 मिसाइल 5500 किलोमीटर की रेंज में मार करने की क्षमता रखता है. इतनी बड़ी रेंज में पूरा चीन आ जाता है. यानी अब भारत चीन के कहीं भी हमला कर सकता है. इसके अलावा अग्नि-5 मिसाइल अपने साथ 1360 किलो के वजन का हथियार को भी ले जा सकता है. यानी यह परमाणु हमला भी कर सकने में सक्षम है.
दुश्मन देशों में मचा सकता है तबाही: अग्नि-5, अग्नि सीरीज की पांचवी और बेहद खतरनाक मिसाइल है. यह दुश्मनों की घातक से घातक तैयारी को पलभर में मटियामेट कर सकता है. इससे पहले भारत अग्नि सीरीज की चार और बेहद खतरनाक मिसाइल बना चुका है. अग्नि-4 भी स्वदेश निर्मित मिसाइल है. इसकी रेंज 4 हजार किलोमीटर तक है. इसके अलावा अग्नि-3 की रेंज 3 हजार किलोमीटर है, वहीं, अग्नि-2 की रेंज 2 हजार किमी और अग्नि- 1 की रेंज 700 किमी है. अग्नि मिसाइल स्वदेशी रूप से विकसित बैलिस्टिक मिसाइल है जो सतह से सतह तक मार कर सकती है.
चीन के हौसले कर देगा पस्त: गौरतलब है कि चीन के हौसले इन दिनों काफी बढ़ गये हैं. एलएसी पर उसकी घुसपैठ और दादागिरी भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. उसकी सीमा से 8 देशों की सीमा लगती है और सभी के साथ उसकी सीमा विवाद चल रहा है. ऐसे में ड्रैगन को अपनी ताकत का जो गुमान है उसे समय-समय पर भारत ने तोड़ा है. और अब अग्नि-5 के सफल परीक्षण ने तो ड्रैगन की नींद उड़ा दी है. गलवान घाटी हो या तवांग घाटी भारतीय सेना ने चीनी हौसले की हर धज्जियां उड़ा दी है.
Also Read:
पंजाब के फाजिल्का में फिर आया पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन की खेप बरामद, एक शख्स गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










