भारत ने फिर विफल किया PAK के नापाक मंसूबे, सेना ने मिट्टी में मिला दी दुश्मन की आठों मिसाइल, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

India Pakistan War

India Pakistan War: भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को एक बार फिर विफल कर दिया है. वायु रक्षा इकाइयों ने गुरुवार को पाकिस्तान के दागे 8 मिसाइल को ड्रोन के नाकाम कर दिया. इसके अलावा दो JF-17 और एक F-16 विमान को भी मार गिराया है. वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आ रही मिसाइलों को कैसे डिफेंस सिस्टम ने ढेर कर दिया.

विज्ञापन

India Pakistan War: पाकिस्तान एक बार फिर अपने नापाक मंसूबे में विफल हो गया है. गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई जगहों पर पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. दुश्मनों के हमलों को भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की आठों मिसाइलों को मार गिराया. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास की रणनीति की तरह जम्मू क्षेत्र में गोले दागे गए.

विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से मिसाइलों को सतवारी (जम्मू हवाई अड्डा), सांबा, आरएस पुरा और अरनिया समेत प्रमुख स्थानों को लक्षित करके दागा गया था. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना हमास जैसे आतंकवादी संगठन के तरीके से काम कर रही है. भारत की पश्चिमी सीमा की ओर भी दुश्मनों के ड्रोन ने हमले की कोशिश की थी, हालांकि सेना ने इसे भी ढेर कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई अड्डे के परिसर के बाहर एक ड्रोन को गिरते देखा गया. जम्मू शहर के निवासी अपनी बालकनियों से हवाई गतिविधि को देखने के लिए खड़े देखे गए. जन संपर्क अधिकारी (रक्षा-जम्मू) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया.”

पाकिस्तान के दो जेएफ-17 और एक एफ-16 विमान को मार गिराया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया है. ये विमान भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. लेकिन, भारतीय सेना और इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के तीनों लड़ाकू विमानों को ढेर कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola