G20: 'रक्षा सहयोग को भारत-फ्रांस करेंगे और विकसित', बोले PM मोदी- राष्ट्रपति मैक्रों के साथ हुई सार्थक बैठक

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

G-20 Summit: जी 20 के सफल आयोजन के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की जमकर सराहना की है. जी 20 सम्मेलन के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत ने जी 20 अध्यक्ष के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

G-20 Summit: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आज यानी रविवार को समापन हो गया. कई विदेशी मेहमान अपने देश लौट चुके हैं, कई लौटने की तैयारी में हैं. इसी कड़ी में सम्मेलन में हिस्सा लेने आये फ्रांस के राष्ट्रपति में आयोजन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत ने जी 20 अध्यक्ष के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है.वहीं, जी 20 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की. इधर, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात के बाद लिखा है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बहुत ही सार्थक बैठक हुई. पीएम मोदी ने कहा कि हमने कई विषयों पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए.

मैक्रों ने भारत की जमकर तारीफ की
जी 20 के सफल आयोजन के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की जमकर सराहना की है. जी 20 सम्मेलन के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत ने जी 20 अध्यक्ष के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत के साथ रक्षा सहयोग को और विकसित करेंगे. मैक्रों ने यह भी कहा कि अतिरिक्त अनुबंध और खरीद को आने वाले महीनों और सालों में मजबूत की जाएगी. मैक्रों ने कहा कि जी20 में देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों को बरकरार रखने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में गहन सुधार का समर्थन करते हैं.

यूक्रेन को लेकर मैक्रों ने कही यह बात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में गहन सुधार का समर्थन करते हैं ताकि वे दुनिया की मौजूदा वास्तविकता को प्रतिबिंबित कर सकें. वहीं, उन्होंने रूस के साथ यूक्रेन की जारी जंग को लेकर कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन यूक्रेन में न्यायसंगत और स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हालांकि जी 20 राजनीतिक चर्चाओं का मंच नहीं है, जी 20 के ज्यादातर सदस्य देशों ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की है. जी 20 को इन मुद्दों में नहीं फंसना चाहिए. उन्होंने कही कि जी 20 में देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों को बरकरार रखने की बात की गई है.

Also Read: Rajasthan: ‘करोड़ों के काफिले में चलते हैं खुद को धरतीपुत्र कहते वाले..’ पीएम मोदी पर प्रियंका का जोरदार हमला

राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई. पीएम मोदी ने कहा कि हमने कई विषयों पर चर्चा की. हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश देने की पूरी कोशिश की, जबकि रूस अभी भी यूक्रेन पर अपनी आक्रामकता जारी रखे हुए है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola