Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस की धूम, पूर्व संध्या पर रौशनी से नहा उठा पूरा देश, देखें तस्वीरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2023 9:59 PM
Jaipur: Rajasthan Assembly illuminated in the colours of the national flag on the eve of Independence Day, in Jaipur, Monday, Aug 14, 2023. (PTI Photo) (PTI08_14_2023_000278B)
भारत पर्व... स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देश के सभी हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है. कल यानी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ऐतिहासिक लाल किला स्मारक की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे.

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए देश नए उत्साह के साथ अमृत काल में प्रवेश करेगा.

हैदराबाद: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को हैदराबाद के पुराने शहर में चारमीनार को तिरंगी रोशनी से रोशन किया गया.

नई दिल्ली: अगस्त को नई दिल्ली में 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायसीना हिल्स राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठी.

प्रयागराज: 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट राष्ट्रीय ध्वज के रंग में जगमगा उठा.

जम्मू में 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए है.

मुंबई: 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में बीएमसी बिल्डिंग को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया.

मुंबई: 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया.

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया.

कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन तिरंगी रोशनी से जगमगा उठा

बेंगलुरु: बेंगलुरु में 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधान सौध में सजावट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










