मेघालय चुनाव: 'मैं बीफ खाता हूं और बीजेपी में हूं, कोई पाबंदी नहीं', प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Meghalaya Chunav 2023 : हमने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव परिणाम के बाद हम ऐसी पार्टियों से गठबंधन कर सकते हैं जो भ्रष्टाचार में न डूबे हों. हम TMC या कांग्रेस के साथ गंठबंधन नहीं कर सकते हैं. जानें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने क्या कहा

विज्ञापन

मेघालय चुनाव के प्रमुख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है. उन्होंने कहा है कि भगवा पार्टी ने गोमांस खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, मैं बीफ खाता हूं और इसमें कोई समस्या नहीं है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही है. मावरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से किसी भी चर्च पर कोई हमला नहीं हुआ है. यही नहीं पार्टी बीफ खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाती है.

मेघालय चुनाव के प्रमुख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि मैं बीफ खाता हूं और बीजेपी में हूं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. मुझे विश्वास है कि मेघालय की जनता इस बार भाजपा के साथ रहने वाली है. 2 मार्च को चुनाव परिणाम से यह सबके सामने आ जाएगा. एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेघालय के लोग, जो मुख्य रूप से ईसाई धर्म का पालन करते हैं, गोमांस प्रतिबंध, सीएए और अन्य मुद्दों पर भाजपा को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.

भाजपा “अच्छा प्रदर्शन” करेगी

मारवी ने कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा “अच्छा प्रदर्शन” करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार हमने राज्य की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ये उम्मीद है. चुनाव परिणाम के बाद हम ऐसी पार्टियों की तलाश कर सकते हैं जिनके हाथ भ्रष्टाचार में नहीं डूबे हों. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले पांच वर्षों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) द्वारा किये गये बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार” की चर्चा की और कहा कि भगवा पार्टी “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” पर फोकस करती है.

Also Read: मेघालय चुनाव 2023 : कोई भी बटन दबाओ वोट भाजपा को! वीडियो शेयर करने वाला गिरफ्तार
वोटिंग से पहले गंठबंधन टूटा

मेघायल में चुनाव प्रचार करने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नॉर्थ तुरा पहुंचे थे जहां रैली के दौरान उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था. शाह ने कहा था कि भाजपा अब सभी 60 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. मारवी भी उस दौरान मौजूद थे. उन्हें जनवरी 2020 में मेघालय भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की ओर से बनाया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola