तेलंगाना में YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला ने पुलिसवालों के साथ की बदसलूकी, जड़ दिये थप्पड़, हिरासत में ली गईं

YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला TSPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में SIT कार्यालय जा रहीं थीं. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो, उन्हें कार्यालय जाने से रोका. पुलिसवालों ने वाईएस शर्मिला को जब रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने जमकर बवाल किया.
तेलंगाना में YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. उन्होंने पुलिसवालों के साथ जमकर बदसलूकी की. उन्होंने कथित रूप से पुलिसवालों को थप्पड़ भी मारा. हालांकि बवाल के बाद तेलंगाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
क्यों सड़क पर बवाल करने लगीं वाईएस शर्मिला
दरअसल YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला TSPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में SIT कार्यालय जा रहीं थीं. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो, उन्हें कार्यालय जाने से रोका. पुलिसवालों ने वाईएस शर्मिला को जब रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने जमकर बवाल किया और पुलिसवालों को थप्पड़ जड़ दीं. उन्होंने महिलापुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. वह यहीं पर नहीं रूकी, बल्कि घंटों सड़क पर धरने पर बैठ गयीं. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
#WATCH | Telangana Police detains YSRTP Chief YS Sharmila and shifts her to the local police station. She was detained after police officials received information about her visiting SIT office over the TSPSC question paper leak case pic.twitter.com/n6VaYgRarx
— ANI (@ANI) April 24, 2023
वाईएस शर्मिला के बवाल के बाद बढ़ायी गयी सुरक्षा
वाईएस शर्मिला के बवाल और उन्हें हिरासत में लिये जाने के बाद लोटस पॉन्ड पर भारी सुरक्षा बढ़ायी गयी.
ऐसे हुआ ड्रामा
दरअसल जब वाईएस शर्मिला SIT कार्यालय जा रही थी, तो उन्हें रास्ते पर ही रोक दिया गया. हालांकि पुलिसवालों के रोकने के बावजूद उनका ड्राइवर कार को आगे बढ़ाता रहा. दर्जनों पुलिसवाले इस दौरान गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गये और आगे जाने से रोकने की कोशिश करने लगे. इस बीच वाईएस शर्मिला अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं और पैदल ही चल पड़ीं और सड़क पर धरने में बैठ गयीं. पुलिस ने जब उन्हें सड़क से उठाने की कोशिश की, तो वह पलटवार करने लगीं और महिला पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










