Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल के 8 जिलों में बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

पानी से भरी सड़क पर खड़े लोग, फोटो पीटीआई

Himachal Pradesh Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है. राज्य के 8 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

जिलों के अनुसार मौसम का हाल

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार चंबा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर. इन इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो बार तेज बारिश हो सकती है.

हल्की बारिश वाले जिले: कांगड़ा, मंडी, लाहौल-स्पीति और किन्नौर. यहां एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है.

राजधानी शिमला: शिमला शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.


Himachal Pradesh IMD विभाग की विज्ञप्ति, फोाटो एक्स
Himachal Pradesh IMD विभाग की विज्ञप्ति, फोाटो एक्स

मौसम विभाग द्वारा जारी मुख्य चेतावनियां

  • संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन (Landslide) और मडस्लाइड (Mudslide) का खतरा.
  • नदी-नालों और सभी जल निकायों में जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ सकता है.
  • निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) की स्थिति.
  • सड़कों पर फिसलन और धुंध/कम दृश्यता (Visibility) के कारण हादसों का जोखिम.

IMD की नागरिकों और पर्यटकों को सलाह

  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास जाने से बचें.
  • यात्रा करते समय ट्रैफिक एडवाइजरी और गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें.
  • स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर नजर रखें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola