Hijab Row: वकीलों ने खंडित फैसले की SC को दी जानकारी, बोले CJI- मामले पर करेंगे विचार, जानें क्या है विवाद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Feb 2023 11:53 AM
Hijab Row: आवेदन में सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनकर कर्नाटक के कॉलेजों में परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी. वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि परीक्षा 9 मार्च से शुरू हो रही है. इस पर सीजेआई (CJI) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि वह इस पर विचार करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब मामले में अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है. सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि इस मामले पर विचार करेंगे. दरअसल वकील ने सुप्रीम कोर्ट को कर्नाटक में हिजाब मुद्दे पर अदालत के खंडित फैसले के बारे में अवगत कराया. वकीलों ने कहा कि इस कारण छात्राओं को हिजाब पहनकर कॉलेजों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.
Lawyer apprises the Supreme Court about its split verdict on Hijab issue in Karnataka and hence the girl students are not allowed to enter colleges wearing Hijab.
— ANI (@ANI) February 22, 2023
अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मुस्लिम छात्राओं के एक आवेदन का भी उल्लेख किया. आवेदन में सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनकर कर्नाटक के कॉलेजों में परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी. वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि परीक्षा 9 मार्च से शुरू हो रही है. इस पर सीजेआई (CJI) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि वह इस पर विचार करेंगे.
Lawyer mentioned before Supreme Court an application by Muslim girl students seeking to allow them to appear in examinations in colleges in Karnataka wearing Hijab. Lawyers apprise SC that exams are beginning on March 9. CJI DY Chandrachud says he will take a call on this. pic.twitter.com/LILmkwJ6uL
— ANI (@ANI) February 22, 2023
गौरतलब है कि बीते साल अक्टूबर महीने में हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच का एक बंटा हुआ फैसला आया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब बैन के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा तो वहीं दूसरे न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धूलिया ने हिजाब बैन के फैसले को खारिज कर दिया था. आज सुप्रीम कोर्ट में इसी बंटे हुए फैसले पर वकीलों ने सीजेआई का ध्यान आकृष्ट किया.
क्या है हिजाब मामला: हिजाब मामला कर्नाटक में अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ था. उस समय प्रदेश के पीयू कॉलेज की कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनने की मांग शुरू की थी. हालांकि बाद में यह विवाद थम गया. लेकिन 31 दिसंबर 2021 को कर्नाटक के उडुपी स्थित सरकारी पीयू कॉलेज में हिजाब पहनकर आई 6 छात्राओं को क्लास में आने से रोक दिया गया था. इस घटना के बाद हिजाब विवाद खुलकर सामने आ गया. कॉलेजों के साथ-साथ सड़कों पर भी प्रदर्शन हुए. इसके बाद मामला हाईकोर्ट में आया फिर इसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










