हरियाणा: राइस मिल की 3 मंजिला इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत,20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा: राइस मिल की 3 मंजिला इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत,20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपदा विभाग की टीम मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गये हैं. बताया जा रहा है, मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है. मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गयी है. जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में 20 लोग घायल हो गये. करनाल एसपी शशांक कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है.

इमारत ढहने की होगी जांच : डीसी करनाल अनीश यादव

डीसी करनाल अनीश यादव ने बताया, कुल 24 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 20 घायल हैं और 4 की मौत हो गई है. घटना के समय करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर थे. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रथम दृष्टया हमने पाया कि इमारत में कुछ खामियां थीं. घटना की जांच के लिए कमेटी बनेगी. राइस मिल मालिकों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई.

Also Read: हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे अरविंद केजरीवाल! जानें क्या किया ट्वीट

राहत और बचाव कार्य जारी

राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपदा विभाग की टीम मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गये हैं. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है. मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola