हरियाणा में जिम के बाहर किडनैप होने से बाल-बाल बची महिला, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा में जिम के बाहर किडनैप होने से बाल-बाल बची महिला, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

हरियाणा में महिला के अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. वीडियो में अपहरण की कोशिश को साफ-साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि जिम करने के बाद महिला अपनी कार में बैठती है. उसके बाद 4 लोग आये और उसकी कार में घुस गए और अपहरण करने की कोशिश की.

विज्ञापन

हरियाणा से एक अपहरण की खबर सामने आ रही है, जिसमें कुछ बदमाशों ने यमुना नगर में जिम के बाहर से एक महिला को किडनैप करने की कोशिश की, हालांकि अपराधी अपनी मंशा पर सफल नहीं हो पाये.

महिला के चिल्लाने पर मौके से फरार हुए अपराधी

बताया जा रहा है कि जब महिला अपनी गाड़ी में बैठी तो चार लोगों ने पीछा करते हुए उसकी गाड़ी में सवार हो गये. इसी बीच महिला बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी और अपराधियों का विरोध करने लगी. जिससे अपराधी मौके से फरार हो गये.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

हरियाणा में महिला के अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. वीडियो में अपहरण की कोशिश को साफ-साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि जिम करने के बाद महिला अपनी कार में बैठती है. उसके बाद 4 लोग आये और उसकी कार में घुस गए और अपहरण करने की कोशिश की. लेकिन महिला के चिल्लाने पर सभी मौके से फरार हो गये. हालांकि यमुना नगर के डीएसपी कमलदीप सिंह ने बताया, एक आरोपी को पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया, इस मामले की जांच चल रही है.

Also Read: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हरियाणा में महिला के अपहरण की नाकाम कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो शेयर करने के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, साथ ही सरकार को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. कानून व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.

Also Read: Rishabh Pant के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर, ऐसे बचायी जान

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola