Gujarat Accident: गुजरात के नवसारी में बस और कार में टक्कर, 9 की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Accident: गुजरात के नवसारी में बस और कार में टक्कर, 9 की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Gujarat Accident News: बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी. उसी समय नेशवल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां के पास एसयूवी फॉर्च्यूनर कार से सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये.

विज्ञापन

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की खबर है. लग्जरी बस और एसयूवी कार में टक्कर हो गयी. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 29 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

पीएम मोदी ने गुजरात सड़क हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, नवसारी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं. मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे. पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात हादसे पर जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा, गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार प्रदान कर रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है.

Also Read: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जानें किस पार्टी को मिले कितने वोट, दो विधायक एक हजार से कम वोटों से जीते


Also Read: गुजरात की जीत का 2024 चुनाव पर होगा सकारात्मक असर, अमित शाह बोले- नयी पार्टी का हो गया सफाया

बस से टक्कर के बाद एसयूवी कार के उड़ गये परखच्चे

बताया जा रहा है बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी. उसी समय नेशवल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां के पास एसयूवी फॉर्च्यूनर कार से सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये.

स्थानीय लोगों ने लोगों की मदद की

बस और कार में टक्कर के बाद लोग चीखने और जान बचाने की गुहार लगाने लगे. लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और मदद की. लोगों ने पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल भेजा गया.

गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया

डीएसपी वीएन पटेल ने बताया, नवसारी में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक को सूरत रेफर किया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola