गोवा: 4 साल के मासूम के मर्डर की खौफनाक कहानी, आखिर CEO ने अपने बेटे को क्यों उतारा मौत के घाट

Updated:
विज्ञापन
गोवा: 4 साल के मासूम के मर्डर की खौफनाक कहानी, आखिर CEO ने अपने बेटे को क्यों उतारा मौत के घाट

Goa murder case ऑनलाइन पेशेवर मंच लिंक्डइन पर सेठ के पेज के अनुसार, वह स्टार्ट-अप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं और 2021 के लिए एआई एथिक्स में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक रही थीं.

विज्ञापन

एक स्टार्ट-अप कंपनी की 39 वर्षीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सूचना सेठ आज दिन भर मीडिया की सुर्खियों में हैं. अपनी कामयाबी को लेकर नहीं, बल्कि अपने खौफनाक कारनामे को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सूचना सेठ जो स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ हैं, उसने अपने 4 साल के मासूम बेटे को कथित रूप से मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं उसने अपने बेटे की हत्या कर उसके शव को बैग में बंद कर भाग गई थी. हालांकि अब वो पुलिस की गिरफ्त में है और उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया. गोवा पुलिस ने सूचना सेठ को रविवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया. अब सवाल उठता है कि आखिर सूचना सेठ जो स्टार्ट-अप से देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली थी, उसने 4 साल के बेटे की हत्या क्यों की?

कौन है सूचना सेठ

ऑनलाइन पेशेवर मंच ‘लिंक्डइन’ पर सूचना सेठ के पेज के अनुसार, वह स्टार्ट-अप कंपनी ‘माइंडफुल एआई लैब’ की सीईओ हैं और 2021 के लिए ‘एआई एथिक्स’ में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक रही थीं.

सूचना सेठ ने क्यों बेटे को मौत के घाट उतारा

पश्चिम बंगाल की रहने वाली सूचना ने 2010 में शादी की थी. उसके पति केरल के रहने वाले हैं. 2019 में दोनों को एक बेटा हुआ, लेकिन 2020 में विवाद के बाद दोनों के बीच तलाक हो गई. लेकिन कोर्ट ने आदेश दिया कि पिता हर रविवार को अपने बच्चे से मिल सकता है. ये बात सूचना को पसंद नहीं आई. वो चाहती थी कि किसी तरह वह बच्चे को अपने पति से दूर करे. उसने इसका उपाय निकाल लिया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि सूचना का रास्ता ऐसा होगा. घुमाने के नाम पर सूचना ने अपने बेटे को गोवा लेकर आई और फिर होटल में कथित रूप से उसकी हत्या कर दी.

Also Read: कौन हैं महिला CEO सूचना सेठ? जिसपर अपने ही चार साल के बेटे की हत्या करके बैग में पैक करने का लगा आरोप

क्या है मामला

सूचना सेठ नाम की महिला पर आरोप है कि उसने अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गोवा में हत्या कर दी और फिर शव को लेकर पड़ोसी राज्य कर्नाटक पहुंच गई. कलंगुट पुलिस थाने के निरीक्षक परेश नाइक ने बताया, आरोपी महिला छह जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में पहुंची थी. दो दिन वहां रहने के बाद, उसने फ्लैट के कर्मचारियों को कहा कि उसे कुछ काम के लिए बेंगलुरु जाना है. उसने उन्हें टैक्सी की व्यवस्था करने को भी कहा. कर्मचारियों ने महिला से कहा कि वह बेंगलुरु के लिए उड़ान ले सकती हैं क्योंकि टैक्सी से जाना महंगा रहेगा. आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह टैक्सी से ही जाएगी. आठ जनवरी को एक टैक्सी की व्यवस्था होने के बाद वह सुबह-सुबह बेंगलुरु के लिये निकल गई.

Also Read: इस AI टूल से हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये, फॉलो करें ये स्टेप

सफाई कर्मचारी ने हत्या की सूचना पुलिस को दी

जब कर्मचारी उस कमरे की सफाई करने के लिए गये जहां वह रुकी हुई थी तो उन्हें तौलिये पर खून के धब्बे मिले. इस बारे में तुरंत कलंगुट पुलिस को सूचित किया और एक टीम मौके पर पहुंच गई. कर्मचारी ने बताया कि जब महिला फ्लैट से निकली थी तो उसका चार साल का बेटा उसके साथ नहीं दिखा तथा उसके पास अप्रत्याशित रूप से भारी एक बैग भी था.

Also Read: CES 2024: मिलिए इस नए AI एजेंट से, आपके घर का करेगा हर काम

पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली, उसमें बच्चे का शव मिला

पुलिस ने जब सूचना सेठ से पूछताछ की तो उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने बताया, खून के धब्बे उसके मासिक धर्म के कारण थे. महिला ने पुलिस को बताया, उसका बेटा मडगांव शहर (दक्षिण गोवा में) में उसके दोस्त के साथ है. उसने उसका पता भी दिया. पुलिस ने तुरंत फतोर्डा पुलिस (मडगांव के पास) की मदद ली लेकिन पता चला कि उसने जो पता दिया था वह फर्जी है. चित्रदुर्ग में पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें उन्हें बच्चे का शव मिला.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola