ePaper

ममता बनर्जी ने कसा कांग्रेस पर तंज, पीएम मोदी को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Updated at : 30 Oct 2021 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कसा कांग्रेस पर तंज, पीएम मोदी को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Goa Chunav तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय नहीं ले पाने का परिणाम आज देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है. मैं अभी सब कुछ नहीं कह सकती.

विज्ञापन

Goa Assembly Polls 2022 तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय नहीं ले पाने का परिणाम आज देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है. मैं अभी सब कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि वे राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से पीएम मोदी और अधिक शक्तिशाली हो रहे हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर कोई निर्णय नहीं ले सकता, तो उसके लिए देश को क्यों भुगतना चाहिए. बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली की दादागीरी बहुत हुई.

गोवा के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन पणजी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को पहले भी मौका मिला है. कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे राज्य पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय वे टीएमसी के खिलाफ लड़े. सवाल करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने मेरे और टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ा.

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी चुनावों में क्षेत्रीय दलों को सीटें आवंटित करने में यकीन रखती हैं. मेरा मानना है कि क्षेत्रीय दलों को मजबूत होना चाहिए. हम चाहते हैं कि संघीय ढांचा मजबूत हो. हमें राज्यों को मजबूत बनाना चाहिए. क्योंकि, अगर राज्य मजबूत होंगे, तो केंद्र भी मजबूत होगा. हम दिल्ली की दादागीरी नहीं चाहते, बस बहुत हुआ.

कांग्रेस को कौन-से फैसले लेने चाहिए, इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कांग्रेस के बारे में चर्चा नहीं करने जा रही हूं, क्योंकि यह मेरी पार्टी नहीं है. मैंने अपना क्षेत्रीय दल बनाया है और किसी से समर्थन लिए बिना हमने तीन बार सरकार बनाई. उन्हें फैसला करने दीजिए. यह मेरा तरीका भी है, मैं किसी भी अन्य राजनीतिक दल के कामकाज में दखल नहीं देती हूं. मैं अपने राजनीतिक दल के बारे में कह सकती हूं और हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हम भाजपा के आगे घुटने टेकने वाले नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola