Girlfriend Cheated : AC की किस्त भर रहा था प्रेमी, प्रेमिका की शादी कहीं और सेट हो गई, परेशान युवक ने मार दी गोली

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2025 1:00 PM

विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली (Photo: AI)

Girlfriend Cheated : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक ने उसे गोली मार दी. इसके बाद जहां खुशी का माहौल था, वहां मातम पसर गया.

विज्ञापन

Girlfriend Cheated : गाजियाबाद के भोजपुर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. यहां 22 वर्षीय महिला को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. एसीपी अमित सक्सेना के अनुसार, घटना शनिवार शाम नांगलाबेर गांव में हुई. बताया जा रहा है कि 28 साल के प्रदीप और महिला के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध था. महिला की शादी किसी और से तय होने पर प्रदीप नाराज हो गया और गुस्से में आकर उसने यह वारदात कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रदीप कथित तौर पर महिला के घर में घुसा और एक देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद महिला फर्श पर गिर गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी उसे मोदीनगर के पास के एक अस्पताल ले गए. एसीपी ने बताया कि बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया. चिकित्सकों के मुताबिक गोली उसके कान के पास सिर में ऊपरी हिस्से में फंसी हुई है.

एयर कंडीशनर की किस्त भी दे रहा था प्रेमी

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने हाल के हफ्तों में प्रदीप से बात करना बंद कर दिया था. आरोपी कथित तौर पर इस बात से परेशान था कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप ने उस पर काफी पैसे भी खर्च किए थे और उसके घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त भी दे रहा था.

दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई प्रेमी को

सक्सेना ने कहा, ‘‘महिला की शादी के बारे में जानने के बाद उसे अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई. गुस्से में आकर वह उसके घर पहुंचा और युवती पर गोली चला दी.’’ पीड़िता के छोटे भाई अंशुल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम प्रदीप के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola