Gautam Gambhir Death Threat : आई किल यू! किसने दी गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Apr 2025 9:35 AM

विज्ञापन

Gautam Gambhir Death Threat

Gautam Gambhir Death Threat : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को जाने से मारने की धमकी दी गई है. उन्हें मेल पर धमकी दी गई है. इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. इससे पहले भी गंभीर को धमकी मिल चुकी है.

विज्ञापन

Gautam Gambhir Death Threat : समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को धमकी मिली है. उन्हें  “आईएसआईएस कश्मीर” से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन और डीसीपी सेंट्रल दिल्ली के अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया. गंभीर ने खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया है.

धमकी 22 अप्रैल को दो ईमेल के जरिए दी गई. एक दोपहर में और दूसरा शाम को, दोनों में उन्हें डराने की कोशिश की गई. मैसेज में लिखा था–आई किल यू…यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली है. नवंबर 2021 में एक मौजूदा सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें एक ऐसा ही ईमेल भेजा गया था.

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

पहलगाम हमले को लेकर क्या कहा गौतम गंभीर ने?

इस बीच, गौतम गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की. हमले में 26 नागरिक मारे गए. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना दुख व्यक्त करते हुए गंभीर ने लिखा, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी. भारत हमला करेगा.” पहलगाम में हुआ हमला 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सबसे घातक हमलों में से एक है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola