ePaper

Video: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, वकीलों के बीच बहस के बाद हुआ हंगामा

Updated at : 05 Jul 2023 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Video: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, वकीलों के बीच बहस के बाद हुआ हंगामा

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग की गई है. बताया जा रहा है कि, वकीलों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद ये फायरिंग हुई है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें अबतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस के कारण ये घटित हुई है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये एक प्रारंभिक जानकारी है.

वहीं बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष के.के. मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए कहा, “मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं. अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता.”

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola