मुंबई के विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Fire breaks out in LIC office : आग के संबंध में अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई. हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल में लगी है जिसे बुझाने के लिए कई दमकल मौके पर मौजूद हैं. आग शनिवार सुबह लगी जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है.

विज्ञापन


दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे लगी आग

आग के संबंध में अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई. हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी की मानें तो, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

आगे अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola