VIDEO: तिरुवनंतपुरम नेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट पर अफरातफरी!

Published by :Abhishek Anand
Published at :24 Feb 2023 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: तिरुवनंतपुरम नेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट पर अफरातफरी!

तकनीकी कारणों से कालीकट से दम्मम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इस फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे.

विज्ञापन

कालीकट से दम्मम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को तकनीकी कारणों से तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया, जो हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई है. इस फ्लाइट की लैंडिंग के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी.


विमान आयी थी तकनीकी खराबी

आपको बताएं कि, तकनीकी कारणों से कालीकट से दम्मम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इस फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे. यह जानकारी एयरलाइन के प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है. फिलहाल, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है.

168 यात्री विमान में थे सवार 

जानकरी के अनुसार विमान के संदिग्ध हाइड्रोलिक विफलता के कारण कालीकट से दम्मम जाने वाली एक उड़ान को राज्य की राजधानी की ओर मोड़े जाने के बाद शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई. दरअसल, इस फ्लाइट को केरल के कालीकट से सऊदी अरब के दम्मम जाना था.एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, फ्लाइट को दोपहर 12.15 मिनट पर तिरुवनंतपुरम में लैंड किया गया था. इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 182 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 385 फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola