ePaper

चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को लाया जायेगा दिल्ली, ईडी हेडक्वार्टर में होगी पूछताछ

Updated at : 09 Sep 2020 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को लाया जायेगा दिल्ली, ईडी हेडक्वार्टर में होगी पूछताछ

धनशोधन से जुड़े मामलें में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये गये दीपक कोचर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए दिल्ली लायेगा. इस मामले में दीपक कोचर और उनकी पत्नी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर (Chanda Kochhar) भी सह अभियुक्त हैं.

विज्ञापन

धनशोधन से जुड़े मामलें में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये गये दीपक कोचर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए दिल्ली लायेगा. इस मामले में दीपक कोचर और उनकी पत्नी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर (Chanda Kochhar) भी सह अभियुक्त हैं.

बता दें कि धनशोधन से जुड़े एक मामले में न्यूपावर रिन्यूएबल्स के प्रमोटर दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया था. दीपक को मुंबई में धनशोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद मुंबई की एक विशेष अदालत ने एंजेसी द्वारा जमा किये गये सबूतों और जांच दल के साथ सहयोग करने से इनकार करने के कारण उन्हें 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

एजेंसी वीडियोकोन समूह को बैंक से कर्ज देने में कथित अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में कोचर दंपति से पूछताछ करती रही है. ईडी ने इस साल के शुरू में, चंदा कोचर, दीपक कोचर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी.

Also Read: ICICI Bank Videocon Case: पहली बार बड़ी कार्रवाई, ED ने चंदा कोचर के पति को किया गिरफ्तार

इससे पहले ईडी के पूछताछ में चंदा कोचर ने किसी भी गड़बड़ी को नकारा है. उन्होंने कहा था कि लोन को मंजूरी के सामूहिक फैसला था. इसे किसी एक व्यक्ति ने मंजूर नहीं किया था. दीपक कोचर ने भी पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं. बता दें कि इस मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है. इस मामले में सबसे पहले सीबीआई ने मामला दर्ज किया था.

उल्लेखनीय है कि ईडी ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) और अन्य के खिलाफ 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए PMLAके तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. यह लोन आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन ग्रुप को दिया गया था.

इसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा FIR के आधार पर ईडी ने इस मामले पर कार्रवाई की थी. सीबीआई ने कोचर दंपत्ति के अलावा धूत की कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसमें धूत की वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड थीं. CBI की FIR में दीपक कोचर की कंपनी न्यूपावर रिन्यूवेबल्स का भी नाम है.

Posted By : Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola