Dwarka Expressway: पीएम मोदी ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- उड़ गई है 'घमंडिया' गठबंधन की नींद

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Mar 2024 7:02 AM

विज्ञापन

PM Modi

Dwarka Expressway: प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन सोमवार को किया. जानें इसकी खास बातें

विज्ञापन

Dwarka Expressway: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते नजर आ रहे हैं. इस क्रम में वे सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम से देशभर में एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

‘घमंडिया’ गठबंधन की नींद उड़ गई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैंने 2024 में अब तक 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री ने 114 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि बेंगलुरु रिंग रोड परियोजना से आईटी शहर में यातायात सुगम हो जाएगा. मैं चाहता हूं कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को बड़े पैमाने पर और बड़ी तेजी से हासिल किया जाए. विपक्ष पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस और उसके ‘घमंडिया’ गठबंधन की नींद उड़ गई है.

द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को सुचारू करने में मदद मिलेगी साथ ही भीड़भाड़ कम होगी. आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड के लागत की बात करें तो ये लगभग 4,100 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. इसकी खास बात यह भी है कि ये दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास से सीधा संपर्क भी स्थापित करेगा.

Indian Railways: रांची बनारस वन्दे भारत ट्रेन का कितना होगा किराया, PM मोदी करेंगे 12 मार्च को ऑनलाइन शुभारंभ

इन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, उनमें दिल्ली में नांगलोई-नजफगढ़ रोड से सेक्टर 24 द्वारका खंड तक 9.6 किलोमीटर लंबी छह लेन वाली शहरी विस्तार रोड-दो भी शामिल है. प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से विकसित लखनऊ रिंग रोड के तीन खंड के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में लगभग 2,950 करोड़ रुपये की लागत से विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग-16 का आनंदपुरम-पेंडुर्थी-अनकापल्ली खंड का उद्घाटन किया.

देशभर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखा पीएम मोदी ने

पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में लगभग 3,400 करोड़ रुपये की लागत वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के किरतपुर-से-नेरचौक खंड का भी आज उद्घाटन किया. कर्नाटक में 2,750 करोड़ रुपये की लागत वाले डोबास्पेट-हेस्कोटे खंड और देशभर के विभिन्न राज्यों में 20,500 करोड़ रुपये की लागत वाली 42 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशभर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखा हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola