'यह हमारा सौभाग्य है कि हम भव्य राम मंदिर बनते देख सकते हैं', द्वारका की रामलीला में बोले पीएम मोदी

आज विजयादशमी है. पूरे देश के कई शहरों में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में भी रावण दहन का आयोजन किया गया. दहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए.

आज विजयादशमी है. पूरे देश के कई शहरों में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में भी रावण दहन का आयोजन किया गया. दहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका स्थित रामलीला ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस दौरान पीएम मोदी ने रावण दहण में शामिल हुए लोगों को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरी दुनिया को आनंदित करेगा.

दिल्ली के द्वारका में दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम भव्य राम मंदिर बनते देख सकते हैं.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कहा कि हम श्री राम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी अच्छे से जानते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत चंद्रमा पर विजयी हुआ है. उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई के आज इस खास दिन सिर्फ रावण के रूप में बस एक पुतले का दहन ना करें. उन्होंने कहा कि सभी उस बुराई को खत्म करें जो देश के सौहार्द को तोड़ती है.

पीएम मोदी ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा का रिवाज है. हम रक्षा के लिए शस्त्र पूजा करते हैं. हम आक्रमण नहीं करते लेकिन अपनी रक्षा करना जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




