ePaper

Drug Case : बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के घर NCB की रेड, जोनल ऑफिस में होगी पूछताछ

Updated at : 28 Aug 2021 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Drug Case : बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के घर NCB की रेड, जोनल ऑफिस में होगी पूछताछ

NCB Raid At Actor Armaan Kohli Residence बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस फेम अरमान कोहली की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है. अभिनेता अरमान कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. NCB के अधिकारियों ने शनिवार को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है.

विज्ञापन

NCB Raid At Actor Armaan Kohli Residence बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस फेम अरमान कोहली की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है. अभिनेता अरमान कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने शनिवार को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ड्रग पेडलर से कनेक्शन के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली के घर पर ये छापेमारी हुई है. बताया जा रहा है कि एनसीबी ने शुक्रवार रात को एनसीबी ने एक ड्रग पेडलर को पकड़ा था और उसने अरमान कोहली का नाम लिया था. जिसके बाद एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए उनके पर छापा मारा है. सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान अरमान कोहली के घर की तलाशी में एनसीबी को उसके घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स मिला है. बाद में एनसीबी की टीम अरमान कोहली से इस मामले में पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर जोनल ऑफिस के लिए निकल गई.

मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म पर्सनैलिटी अरमान कोहली को इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें रखने पर गिरफ्तार किया था. दरअसल, कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर रम, स्कॉच या फिर विस्की को 12 यूनिट से ज्यादा महीने भर के लिए घर पर नहीं रख सकता. ऐसे में अरमान कोहली के घर पर इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया था.

वहीं, बिग बॉस में काजोल की बहन तनीषा से इश्क के चर्चे के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट मामले में अरमान कोहली का नाम काफी उछला था. बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था. दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं. शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए. हालांकि, बाद में खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया.

पूर्व में अरमान कोहली के खिलाफ लोनावला पुलिस थाने में छेड़खानी का मामला भी दर्ज हुआ था. तब अरमान ने सारी रात पुलिस स्टेशन के बाहर रखे हुए बेंच पर लेट कर गुजारी थी. बता दें कि अरमान कोहली मशहूर फिल्मकार राजकुमार कोहली के बेटे हैं. अरमान कोहली ने विरोधी, औलाद के दुश्मन, दुश्मनी और जानी दुश्मन सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन वह पिता राजकुमार कोहली की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए. राजकुमार कोहली हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता-निर्देशक रहे थे.

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जलियांवाला बाग की नई गैलरी का उद्घाटन, कल से आम लोगों के लिए खुलेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola