ePaper

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

Updated at : 25 Jul 2022 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

New Delhi: President-elect Droupadi Murmu being greeted at her residence in New Delhi, Friday, July 22, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI07_22_2022_000150A)

Draupadi Murmu Oath: गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा. समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे.

विज्ञापन

Draupadi Murmu : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को यानी आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.

गृह मंत्रालय की ओर से क्‍या दी गयी जानकारी

गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा. समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा

संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (64) ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया. मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किये और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी.

Also Read: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में कांग्रेस नेता मीरा कुमार रहीं आकर्षण का केंद्र
सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं.

एक नजर में

-राष्ट्रपति कोविंद ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया

-24 जुलाई को समाप्त हो गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

-25 जुलाई को नव निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू लेंगी शपथ

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola