राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बच्चों ने कहां से की पढ़ाई ? जानें परिवार के बारे में खास बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2023 2:06 PM

विज्ञापन

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री घोषित की गईं जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं. जानें दीया कुमारी के परिवार के बारे में खास बातें और कितने पढ़े-लिखे हैं उनके बच्चे...

विज्ञापन

राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार शाम सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया. सचिवालय स्थित कार्यालय में दीया कुमारी ने शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला जिसकी तस्वीर सामने आई है. दीया कुमारी का नाम जबसे उपमुख्यमंत्री के तौर पर आया है उनके बारे में लोग गूगल में सर्च करने लगे हैं. तो आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में खास बातें…दीया कुमारी के तीन बच्चे हैं. दीया कुमारी के बच्चों की बात करें तो राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री के दो बेटे और एक बेटी हैं. दोनों बेटों का नाम क्रमश: पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह है. वहीं बेटी का नाम गौरवी सिंह है. पद्मनाभ सिंह सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नजर आते हैं. इंस्टाग्राम में वे Sawai Padmanabh Singh के नाम से हैं. pachojaipur के नाम से सर्च करने पर उनका अकाउंड आपके सामने आ जाएगा.

पद्मनाभ सिंह हैं बहुत हीं हैंडसम

पद्मनाभ सिंह की बात करें तो वो बहुत ही हैंडसम हैं. उनकी सोशल मीडिया की तस्वीर पर लोग लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं. 23 साल के पद्मनाभ सिंह दुनिया के टॉप टेन एलिजिबल बैचलर्स में आते हैं. पद्मनाभ सिंह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं. उन्होंने अजमेर के मोयो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे हॉयर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड चले गये. पद्मनाभ ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स का कोर्स किया है.

Also Read: Rajasthan Politics: दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को क्यों बनाया गया डिप्टी सीएम, जानें कारण

undefined

दीया कुमारी की बेटी गौरवी ने कहां से की पढ़ाई

दीया कुमारी की बेटी गौरवी की है. गौरवी कुमारी मां और भाइयों की लाडली हैं जिसकी खूबसूरती की चर्चा होती ही रहती है. गौरवी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क से पढ़ाई की हैं. वह मीडिया और कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं. गौरवी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहतीं हैं. यहां उनके फॉलोवर्स लाखों में हैं. वह अक्सर खूबसूरत राजस्थानी परिधान में नजर आ जातीं हैं.

Also Read: Rajasthan Deputy CM: दीया कुमारी बनीं डिप्टी सीएम, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

जयपुर राजघराने की ‘राजकुमारी’ हैं दीया कुमारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान जयपुर राजघराने की ‘राजकुमारी’ दीया कुमारी की खूब चर्चा सुनने को मिली. वह राजसमंद सीट से बीजेपी की सांसद थीं. पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले की विद्याधर नगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस सीट से उन्होंने जीत दर्ज की और प्रदेश की उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुईं.

Also Read: Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नए ‘कप्तान’ भजनलाल, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम

कौन है दीया कुमारी?

दीया कुमारी की बात करें तो वह 2013 में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं. 2019 के लोकसभा चुनाव में वह राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं. 51 वर्षीय दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं. भवानी सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 10वीं पैराशूट रेजिमेंट के पैरा कमांडो के लेफ्टिनेंट कर्नल और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में गौरव हासिल किया था. दीया कुमारी कई स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola