PHOTOS: LOC में मनेगी पीएम मोदी की दिवाली! जवानों संग बांटेंगे खुशियां

Updated:
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में तरह-तरह की तैयारियों के बीच एक सवाल यह भी चल रहा है कि आखिर पीएम नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली कहां मनाएंगे? तो ऐसे में सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी इस बार की दिवाली LOC में सेना के जवानों से साथ ही मनाएंगे.

विज्ञापन
undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2023: दीपावली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में तरह-तरह की तैयारियों के बीच एक सवाल यह भी चल रहा है कि आखिर पीएम नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली कहां मनाएंगे? तो ऐसे में सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी इस बार की दिवाली LOC में सेना के जवानों से साथ ही मनाएंगे. ऐसे में यह तो अब एक प्रथा सी बन गई है कि पीएम मोदी दिवाली जवानों के साथ ही मनाएंगे लेकिन, हर बार वह अलग अंदाज में अलग जगहों पर जवानों के साथ यह त्योहार मनाते नजर आए है. आइए देखते है पिछले कुछ वर्षों की तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2022: पीएम मोदी सोमवार को कारगिल में सेना के जवानों के साथ इस बार 2022 की दिवाली मनाए थे. इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी सुबह ही कारगिल पहुंचे थे. जहां आर्मी के जवानों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. यहां आर्मी के जवानों ने वंदे मातरम एकल गीत का भी आयोजन किया जिसमें पीएम मोदी ने भी ताल से ताल मिलाया. 

undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2021: बीते साल 2021 में पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर जम्मू-कश्मीर के रजौरी के नौसहेर सेक्टर में आर्मी जवानों से मुलाकात की थी और उनके साथ दिवाली मनाई थी. कोरोना रहने के बावजूद पीएम मोदी वहां पहुंचे थे.

undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2020: 2020 की दिवाली लोंगेवाला पोस्ट (राजस्थान) पर तैनात जवानों के लिए काफी खास रही थी. यहां उनके बीच देश के प्रधानमंत्री मौजूद थे. कोरोना महामारी के बीच साल 2020 की दिवाली पीएम मोदी ने इसी पोस्ट पर जवानों के साथ मनाई थी.

undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2019: 27 अक्टूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे.

undefined

PM Modi Diwali Celebration In 2018: 7 नवंबर 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola