ePaper

Delhi NCR में आफत की बारिश, सीएम केजरीवाल ने अफसरों की छुट्टी की कैंसिल, तस्वीरों में देखें हालात

Updated at : 09 Jul 2023 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi NCR में आफत की बारिश, सीएम केजरीवाल ने अफसरों की छुट्टी की कैंसिल, तस्वीरों में देखें हालात

EDS PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY ::: New Delhi: A vendor pushing his cart wades through a waterlogged road amid heavy monsoon rains, near Inderlok Metro Station in New Delhi, Saturday, July 8, 2023. (PTI Photo) (PTI07_08_2023_000247A)(PTI07_08_2023_000379B)

दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है. हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री केजरिवाल ने अफसरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है और ग्राउंड में जाकर काम करने को कहा है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है. चुनौतियां बढ़ने पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, शनिवार को दिल्ली में 126 मिमी बारिश हुई. मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा. लोग जल-भराव से काफी परेशान हुए. आज (रविवार) दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्याग्रस्त इलाके का निरीक्षण करेंगे. सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इन सभी अफसरों को ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये हैं.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की परस्पर संयोग से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई. दिल्ली में एक फ्लैट की छत से मलबा गिरने से 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. राजस्थान में 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने दिल्ली में 41 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 126.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की. उन्होंने बताया कि बारिश का यह आंकड़ा 10 जुलाई 2003 के बाद सर्वाधिक है और तब 24 घंटों के दौरान 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

undefined

सफदरजंग में दर्ज आंकड़ों को पूरे शहर के लिए मानक माना जाता है. उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 1958 को शहर में 266.2 मिमी बारिश हुई थी जो अबतक 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे अधिक बारिश है. दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, एक ही दिन में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जो शहर में हर मानसून में होने वाली कुल बारिश का 15 प्रतिशत है. भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसमें फंसे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट संपर्क भी बाधित होने की सूचना है.

undefined

भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसमें फंसे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट संपर्क भी बाधित होने की सूचना है. पुलिस ने बताया कि करोल बाग इलाके में तिब्बिया कॉलेज सोसायटी के एक फ्लैट की छत बारिश के कारण ढह गई, जिसके मलबे में दबकर रंजीत कौर (58) की मौत हो गई. उसने बताया कि इस घटना में कौर का पति और बेटा बाल-बाल बचे.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola