छिंदवाड़ा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, कमलनाथ ने किया यूं स्वागत, हिंदू वोट को साधने की कांग्रेस कर रही है तैयारी

Updated:
विज्ञापन
छिंदवाड़ा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, कमलनाथ ने किया यूं स्वागत, हिंदू वोट को साधने की कांग्रेस कर रही है तैयारी

MP Election 2023 : कथा शुरू होने से पहले कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र शास्त्री जी का स्वागत है. हमारा सौभाग्य है कि शास्त्री जी ने छिंदवाड़ा की धरती में अपना पांव रखा. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है.

विज्ञापन
undefined

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश में खासी एक्टिव नजर आ रही है. इस क्रम में कांग्रेस नेता कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हुआ है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का अपने गढ़ छिंदवाड़ा में अपने बेटे एवं सांसद नकुलनाथ के साथ आरती उतारकर स्वागत किया जिसकी तस्वीर सामने आयी है.

undefined

आपको बता दें कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कमलनाथ के निमंत्रण पर छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं, जहां उनका दिव्य दरबार लगा हुआ है और वे सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में लगे विशाल वाटरप्रूफ पंडाल में हनुमंत कथा कर रहे हैं जहां हजारों की भीड़ जमा है. यह तीन दिवसीय कथा सात अगस्त तक चलेगी.

undefined

कमलनाथ एवं नकुलनाथ कथावाचक पंडित शास्त्री के श्रीमुख से कथा का श्रवण करते दिखे. कमलनाथ और उनके बेटे ने 27 वर्षीय शास्त्री के छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर विमान से उतरने के बाद स्वागत किया और उनकी आरती उतारी. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कमलनाथ ने कहा कि हमारा सौभाग्य है छिंदवाड़ा की पावन भूमि पर आपके चरण स्पर्श हुए गुरुदेव..

undefined

धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार स्थल की ओर जाते हुए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े थे और उन पर फूल बरसाए. शास्त्री ने अपना प्रवचन शुरू करने से पहले कहा कि कमलनाथ ने फरवरी में छतरपुर में मेरे गृह स्थान बागेश्वर धाम में मुझसे मुलाकात की थी और मुझे भगवान हनुमान के दर्शन के लिए सिमरिया गांव में आमंत्रित किया था.

undefined

आपको बता दें कि शास्त्री के प्रवचन अक्सर विवादास्पद बयानों और हिंदू राष्ट्र की स्थापना की मांगों से भरे होते हैं. कमलनाथ ने 15 साल पहले सिमरिया में भगवान हनुमान की 101 फुट से अधिक ऊंची मूर्ति स्थापित की थी, जिसे उस समय देश में सबसे ऊंची माना जाता था. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी कांग्रेस हिंदू मतदाताओं तक पहुंच बनाकर अपनी छवि को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola