Shraddha Murder Case: फडणवीस बोले- श्रद्धा की चिट्ठी पर हुई होती कार्रवाई तो बच जाती जान, करायेंगे जांच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Nov 2022 5:27 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैंने पत्र देखा इसमें बहुत गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कहा, कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी. मैं किसी पर कुछ भी आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन अगर इस तरह के पत्र पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं.

विज्ञापन

श्रद्धा वालकर मर्डर केस पर रोजाना नये-नये मामले सामने आ रहे हैं. इस समय श्रद्धा की चिट्ठी पर महाराष्ट्र में बवाल मची हुई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अगर श्रद्धा की चिट्ठी पर कार्रवाई हुई होती तो उसकी जान नहीं जाती. फडणवीस ने तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला किया और कहा, इस मामले में हम जांच करायेंगे. दरअसल श्रद्धा ने 2020 में पुलिस में शिकायत की थी और बताया था कि आफताब उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा.

चिट्ठी पर कार्रवाई हुई होती, तो बच जाती श्रद्धा की जान

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैंने पत्र देखा (2020 में पुलिस को श्रद्धा की शिकायत) और इसमें बहुत गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कहा, कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी. मैं किसी पर कुछ भी आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन अगर इस तरह के पत्र पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं. उन्होंने कहा, अगर पत्र पर कार्रवाई हुई होती, जो श्रद्धा को बचाया जा सकता था.

Also Read: Shraddha Murder Case: श्रद्धा के शिकायत पत्र ने खोले कई राज, आरोपी के परिजन को मालूम था आफताब का इरादा

श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से कहा था, आफताब मेरी हत्या कर मेरे टुकड़े टुकड़े कर देगा

श्रद्धा वालकर ने करीब दो साल पहले उसने महाराष्ट्र में पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब आमीन पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा. पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा श्रद्धा (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को एक शिकायत में आरोप लगाया था कि पूनावाला उसके साथ मारपीट करता है और उसके माता-पिता को इसकी जानकारी है.

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी श्रद्धा और आफताब की दोस्ती, बाद में कर दी हत्या

गौरतलब है कि पूनावाला और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए. बाद में वे दिल्ली आ गए थे. दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को शादी को लेकर बहस हुई, जिसके बढ़ने पर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए. पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा. वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा.

पुलिस शिकायत में श्रद्धा ने बताया था, आफताब करता था मारपीट और गाली-गलौज

श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की निवासी थी. पालघर के तुलिंज थाने में नवंबर 2020 को की गई शिकायत में श्रद्धा ने आरोप लगाया था, पूनावाला उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है. श्रद्धा ने शिकायत में कहा था, आज उसने मेरा गला घोंटकर मारने की कोशिश की. मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा और कहीं फेंक देगा. वह पिछले छह महीने से मेरे साथ मारपीट कर रहा है, लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि उसने मुझे मारने की धमकी दी थी. श्रद्धा ने पुलिस से कहा था, मेरे माता-पिता को पता है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और उसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की.

आफताब की हुई पॉलीग्राफ टेस्ट, जांच में पुलिस को मिले फ्लैट में खून के धब्बे

दिल्ली पुलिस को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था. जांचकर्ताओं को उस फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं जहां श्रद्धा और पूनावाला रहते थे. साथ ही पुलिस को अन्य साक्ष्य भी हाथ लगे हैं. पुलिस ने जांच के क्रम में शव के टुकड़‍े और हड्डियां बरामद की है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola