Delhi Stampede : रात 8 से 10 बजे के बीच क्या हुआ था नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर, बड़ी बात आई सामने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Feb 2025 10:31 AM

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Delhi Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की रिपोर्ट रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दी है. इसमें रात 8 से 10 बजे के बीच की जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

Delhi Stampede : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद डिस्ट्रेस कॉल करने में 40 मिनट से अधिक की देरी हुई. इसमें 18 लोगों की मौत हुई. रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भगदड़ रात 9.15 बजे हुई. हालांकि, दिल्ली फायर सर्विसेज ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस से पहली कॉल रात 9.55 बजे आई. इंडिया टुडे ने बताया कि आरपीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, भगदड़ रात 8.48 बजे हुई और इसकी जानकारी ऑन-ड्यूटी स्टेशन प्रभारी को दी गई.

आरपीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, उस दिन प्लेटफॉर्म 12-16 पर यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़ थी. इनमें से अधिकतर महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर जा रहे थे. रात 8 बजे शिवगंगा एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद प्लेटफॉर्म 12 पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा होने लगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिति को देखते हुए, स्टेशन डायरेक्टर और असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर अपने स्टाफ के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्रमशः फुट ओवरब्रिज 2 और 3 पर पहुंचे.

प्लेटफॉर्म 12-16 पर भारी भीड़ थी

रिपोर्ट के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्टेशन निदेशक को भीड़ कम करने के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनों को जल्दी चलाने की सलाह दी. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने रेलवे से प्रयागराज के लिए हर घंटे 1,500 टिकट बेचने को भी तुरंत बंद करने को कहा, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में प्लेटफॉर्म 12-16 पर भारी भीड़ देखी जा रही थी.

ये भी पढ़ें : Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि रात 8.45 बजे एक घोषणा की गई कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म 12 पर आएगी. थोड़ी देर बाद एक और घोषणा हुई कि ट्रेन अब प्लेटफॉर्म 16 पर आएगी. इस घोषणा के बाद प्लेटफॉर्म 12-16 पर मौजूद यात्री फुट ओवरब्रिज 2 और 3 पर चढ़ने लगे और मगध एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति और प्रयागराज में सवार होने वाले यात्री सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे.

भीड़भाड़ के दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर गए

रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़भाड़ के दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर गए. इससे भगदड़ मच गई. मरने वाले 18 लोगों में नौ महिलाएं, पांच बच्चे और चार पुरुष थे. रेलवे ने पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola