Delhi: हाउसकीपिंग की सेवा लेते सत्येन्द्र जैन का नया CCTV वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन का जेल अधीक्षक से मुलाकात का कथित वीडियो कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. पिछले वीडियो पर दिल्ली भाजपा मीडिया इकाई के प्रमुख हरीश खुराना ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट किया.
Delhi: दिल्ली के मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो रविवार को सामने आया है जिसमें जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन की कोठरी में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जैन के सामने आये उन वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है जिनमें वह कथित तौर पर जेल में मालिश और अन्य विशेष सुविधाओं का लाभ उठाते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने यहां की एक अदालत से अपने कक्ष के सीसीटीवी कैमरा फुटेज मीडिया को ‘‘लीक” किए जाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है.
#WATCH | CCTV video emerges of housekeeping services going on in the cell of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain. Later, he can also be seen interacting with people in his cell. pic.twitter.com/tw17pF5CTQ
— ANI (@ANI) November 27, 2022
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन का जेल अधीक्षक से मुलाकात का कथित वीडियो कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. पिछले वीडियो पर दिल्ली भाजपा मीडिया इकाई के प्रमुख हरीश खुराना ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ईमानदार मंत्री जैन का यह नया वीडियो देखिए. जेल अधीक्षक की रात 8 बजे जेल मंत्री की अदालत में हाजिरी.” इस महीने की शुरुआत में, तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक को जैन को ‘‘विशेष सुविधा” प्रदान करने में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था.
Also Read: Rajasthan: ‘ट्रिपल मर्डर’ से दहल उठा भरतपुर, पड़ोसी ने तीन सगे भाई को उतारा मौत के घाटसत्येन्द्र जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में 31 मई से जेल में हैं. सूत्रों ने कहा था कि निलंबित अधिकारी अजित कुमार जेल परिसर में जेल नंबर 7 के अधीक्षक थे. जैन को पहले के कथित वीडियो में अपने कक्ष में पीठ और पैरों की मालिश कराते, कुछ दस्तावेज पढ़ते और बिस्तर पर लेटकर आगंतुकों से बात करते देखा गया था. पानी की बोतलें (मिनरल वाटर) और एक रिमोट भी रखा हुआ देखा गया था. एक वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठकर सिर की मालिश कराते नजर आए थे. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि वह (जैन) बलात्कार के एक आरोपी से मालिश करवा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




