MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव में 'दिल्ली का लड़का' बताएगा बीजेपी की उपलब्धियां, जानिए कैसे?

MCD Election 2022: बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीते रविवार 27 नवंबर को एक कार्टून श्रृंखला ‘‘दिल्ली का लड़का'' जारी की. बीजेपी की मानें तो इसका उद्देश्य बीजेपी अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘‘विफलताओं को उजागर'' करना है.
MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी जोरों पर है. इस नगर निगम चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले के बीच जहां बीजेपी अपने किले को बचाने का प्रयास कर रही है वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी निगम पर भी कब्जा करने की फिराक में है. कांग्रेस अपनी खोई छवि को वापस लौटाने का प्रयास करेगी. ऐसे में बीजेपी ने निगम चुनाव से करीब एक सप्ताह पहले एक कैंपेन शुरू किया है जिसमें वह निगम में अपने उपलब्धियों को गिनाने और चुनाव में उसे भुनाने का प्रयास कर रही है.
इसी दिल्ली के लड़के ने #COVID19 के समय को भी देखा है, जब तमाम राजनीतिक दल घर में दुबके थे, कैसे #MCD के माध्यम से @BJP4India ने जनता की सेवा की,
— Ashish Sood (@ashishsood_bjp) November 27, 2022
जब कुछ महानुभाव कहते थे वैक्सीन लगाने में 15000 साल लगेंगे, तो कैसे भाजपा ने हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन के टीके लगवाए।@blsanthosh pic.twitter.com/zkyWMjvUWo
बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीते रविवार 27 नवंबर को एक कार्टून श्रृंखला ‘‘दिल्ली का लड़का” जारी की. बीजेपी की मानें तो इसका उद्देश्य बीजेपी अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘‘विफलताओं को उजागर” करना है. एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी की ओर से एमसीडी चुनाव प्रचार समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा, ‘‘आप सरकार के पैसे देकर चलाए जा रहे अभियान की तुलना में, यह रचनात्मक कार्टून भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों के काम से लोगों को अवगत कराएगा और केजरीवाल के दुष्प्रचार को उजागर करेगा.” उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्टून श्रृंखला को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा करेगी.
Also Read: Delhi MCD Election 2022: बीजेपी ने जारी किया नया स्टिंग वीडियो, AAP नेता पर लगाया रिश्वत लेने का आरोपइस दौरान आशीष सूद ने बताया कि आज हम वो विकास कार्य गिनवाएंगे, जो कि हमने 15 साल एमसीडी में रहकर किए हैं. उन्होंने कहा कि आज हम दिल्ली के एक आम लड़के की बात करेंगे. इस आम लड़के ने दिल्ली के विकास को होते हुए देखा है, जो कि केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली में हुआ है. दिल्ली के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर मुहैया कराए हैं. दिल्ली में 1500 पार्क की देखरेख एमसीडी करती है. 3 करोड़ 70 लाख देशवासियों को फ्री में वैक्सीन लगाई गई है. 73 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया. हमने कैसे कोरोना महामारी के दौरान लोगों के घरों से कूड़ा उठाया.
Also Read: MCD Election 2022: चुनाव का टिकट ना मिलने से नाराज AAP के पूर्व पार्षद टावर पर चढ़े, जताया विरोधबता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में पुरानी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका अहम रहने के आसार हैं. राष्ट्रीय राजधानी में मुसलमानों की आबादी करीब 13 फीसदी है. कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय से 24 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि यहां सत्तारूढ़ आम आम आदमी पार्टी (आप) ने सात और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार मुस्लिम चेहरों पर भरोसा जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




