मनीष सिसोदिया के बाद शराब घोटाले में राघव चड्ढा का भी आया नाम, ED चार्जशीट से बढ़ी AAP की मुश्किलें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 May 2023 2:42 PM

विज्ञापन

ईडी की ओर से दायर जार्चशीट में बताया गया है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने साजिश रच थी. जार्चशीट में ईडी ने दावा किया है कि जाली लेन-देन में साजिश रची गयी.

विज्ञापन

दिल्ली आबकारी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है. हालांकि ईडी ने चड्ढा को आरोपी नहीं बनाया है. इधर ईडी चार्जशीट में नाम होने की खबर पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, खबर झूठी और मनगढ़ंत है. मुझे ईडी की किसी भी शिकायत में न तो आरोपी के रूप में नामित किया गया है और न ही संदिग्ध या गवाह के रूप में. यह मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाला दुष्प्रचार है.

सिसोदिया और AAP नेताओं ने रिश्वत लेने की साजिश रची

ईडी की ओर से दायर जार्चशीट में बताया गया है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने साजिश रच थी. जार्चशीट में ईडी ने दावा किया है कि जाली लेन-देन में साजिश रची गयी.

सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में राघव चड्ढा थे मौजूद

ईडी की जार्चशीट में बताया गया है कि मनीष सिसोदिया के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर, राघव चड्ढा, पंजाब सरकार के एसीएस वित्त, आबकारी आयुक्त, वरुण रूजम, एफसीटी और पंजाब आबकारी के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें विजय नायर भी मौजूद थे. चड्ढा का नाम तब सामने आया, जब मनीष सिसोदिया के सचिव ने उनका नाम लिया था.

Also Read: मोदी जी चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन केजरीवाल जी का काम नहीं रोक पाएंगे, बोले मनीष सिसोदिया

जार्चशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समीर महेंद्रू के बीच बातचीत की भी चर्चा

ईडी की जार्चशीट में बताया गया, समीर महेंद्रू और अरविंद केजरीवाल के बीच बातचीत हुई थी. समीर महेंद्रू ने के कविता के साथ बैठक की थी. इस बैठक में के कविता के पति भी मौजूद थे.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, 44.78 करोड़ में घर मरम्मत कराने के मामले में एलजी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola