Coronavirus in Delhi: केजरीवाल के MLA को कोरोना ने लिया चपेट में

Coronavirus in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधायक को कोराना वायरस ने चपेट में ले लिया है. दरअसल, दिल्ली विधानसभा में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विशेष रवि ने शुक्रवार को कहा कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधायक को कोराना वायरस ने चपेट में ले लिया है. दरअसल, दिल्ली विधानसभा में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विशेष रवि ने शुक्रवार को कहा कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. रवि ने बताया कि उनका भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित है. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा” को बताया, ‘‘ मैं अभी घर में ही पृथक-वास में हूं. मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है लेकिन जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है.” रवि आम आदमी पार्टी के तीन बार से विधायक हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल थे. उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,515 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,100 लोगों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. दिल्ली में इस समय 2,362 लोगों को इलाज चल रहा है और 59 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है.
राष्ट्रीय राजधानी में गाजीपुर थोक फल एवं सब्जी मंडी में खरीददारों और विक्रेताओं की भारी भीड़ जुट गयी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाये गये एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम की धज्जियां उड़ गयीं. भीड़ मंडी के प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गयी और एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियम को लागू करने की अधिकारियों की कोशिश को, नहीं के बराबर सफलता मिली.
राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 90 मामले दर्ज किये गये और 2,654 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा साझा किए गए ब्योरे के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत 90 मामले दर्ज किये गये. ब्योरे में कहा गया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के उचित आदेशों को मानने के लिए लोगों का बाध्य होना) के तहत 2,654 लोग हिरासत में लिये गये और धारा 66 के तहत 157 वाहन जब्त किये गये. पुलिस ने कहा कि कुल 426 आवागमन पास जारी किये गये. बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर 45 मामले दर्ज किये गये. गत 24 मार्च से लेकर अब तक 1,33,158 लोगों को आदेशों का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










