Death threat to Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाने की कोशिश हो रही है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी के आवास पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाने की कोशिश हो रही है.

विज्ञापन


सोमवार रात को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सोमवार रात जान से मारने की धमकी दी गयी. धमकी देने वाले ने उनके आवास पर फोन कर धमकी दी. दिल्ली पुलिस को इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के स्टाॅफ ने जानकारी दी और जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दिल्ली पुलिस अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और सच जानने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola