VIDEO : नशे की हालत में युवक ने स्वाति मालीवाल से की छेड़छाड़, कार से घसीटा, जानें कहां हुई ये घटना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Jan 2023 4:27 PM
जब कार चालक ने DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार में बैठने के लिए कहा. तो उन्होंने इसपर विरोध दर्ज कराया. इसके बाद चालक ने उन्हें घसीट दिया.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार उन्हें कार से घसीटा गया है. पुलिस की ओर से इस बाबत जानकारी दी गयी है. पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीट दिया. वाकया तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा. जब उन्होंने इसपर विरोध दर्ज कराया तो चालक ने उन्हें घसीट दिया.
#WATCH | DCW chief narrates incident where she was molested & dragged by an inebriated man after her hand got stuck in his car's window
"…He dragged me for 10-15m. A man from my team & I screamed & then he left me. Had he not, something like Anjali would've happened to me…." pic.twitter.com/bVnXcinjPq
— ANI (@ANI) January 19, 2023
(DCW chief)Swati Maliwal,dragged by car for 10-15 meters,at around 3.11 am opp AIIMS gate 2, after her hand got stuck in car's window as driver, Harish Chandra, suddenly pulled up glass window while she was reprimanding him as he asked her to sit in his car: Delhi Police pic.twitter.com/fZh5GXhbIP
— ANI (@ANI) January 19, 2023
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार DCW चीफ स्वाति मालीवाल को रात के 3:11 AM को कार से घसीटा गया. यह घटना AIIMS के गेट नंबर 2 पर हुई. दिल्ली पुलिस के अनुसार उनका हाथ कार की खिड़की में फंस गया था. पुलिस के अनुसार, चालक हरीश चंद्र ने अचानक कार का शीशा खींच लिया था, जब वह उसे डांट रही थी. स्वाति मालीवाल को चालक ने अपनी कार में बैठने के लिए कहा था जिससे वह नाराज थीं.
Also Read: MS Dhoni और Virat Kohli की बेटियों पर भद्दे कमेंट पर भड़की DCW चीफ स्वाति मालीवाल, FIR दर्ज करने की मांग
आरोपी हरीश चंद्र की उम्र 47 साल बतायी जा रही है. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कथित तौर पर आरोपी नशे की हालत में था. पुलिस ने कहा कि मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल कराया गया है.
कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2023
DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










