दाऊद इब्राहिम को जहर देने पर पाकिस्तान से पहला Reaction, इस पत्रकार ने बताई वर्तमान स्थिति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस घटना की ना ही पाकिस्तान की तरफ से कोई टिप्पणी की गई है और न ही कोई मीडिया एजेंसी कर रही है. लेकिन, पाकिस्तान की एक पत्रकार आरजू काजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बात की पुष्टि हो रही है कि पाकिस्तान में सुबह से ही इंटरनेट ठप है.

विज्ञापन

Dawood Ibrahim Poisoned: ‘भारत का मोस्ट वांटेड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में किसी ने जहर दे दी है. वह अभी अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे है.’ ऐसी खबरें आपने आज सुबह से ही पढ़ी होगी, लेकिन हर जगह सूत्र नजर आ रहे है. इस घटना की ना ही पाकिस्तान की तरफ से कोई टिप्पणी की गई है और न ही कोई मीडिया एजेंसी कर रही है. लेकिन, पाकिस्तान की एक पत्रकार आरजू काजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बात की पुष्टि हो रही है कि पाकिस्तान में सुबह से ही इंटरनेट ठप है. उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि इंटरनेट बंद होने की वजह से ना तो कोई मोबाईल चला पा रहा है और ना ही कोई खबर देख पा रहा है. हालांकि, उन्होंने भी दाऊद इब्राहीम को जहर देने की खबर की पुष्टि नहीं की है. जबकि, यह खबर सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है. वहीं, शाम चार बजे भी पत्रकार आरजू काजमी ने भारतीय मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन घंटे में दाऊद इब्राहिम से जुड़ी कोई बड़ी खबर आ सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कई घंटों से इंटरनेट सेवा बंद है. हालांकि, पाकिस्तान सरकार दाऊद पर खामोश है. पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने यह दावा किया है कि जल्द ही अस्पताल का नाम पता चल सकता है. आइए पहले देखते है पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी पूरा वीडियो…

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola