ePaper

संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा क्रिप्टोकरेंसी बिल, 26 अन्य विधेयक भी लाये जायेंगे

Updated at : 24 Nov 2021 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा क्रिप्टोकरेंसी बिल, 26 अन्य विधेयक भी लाये जायेंगे

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण की सुविधा के लिए संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल ला रही है.

विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने वाली है. पीटीआई न्यूज एजेंसी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सरकार ‘द क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 के नाम से संसद में पेश होगा.

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण की सुविधा के लिए संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल ला रही है.

पार्लियामेंट बुलेटिन के अनुसार, विधेयक का घोषित इरादा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक ढांचा तैयार करना है.

Also Read: कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को कल मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

इस विधेयक का उद्देश्य देश में निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करना भी है. गौरतलब है कि संसदी समिति ने यह सुझाव दिया था कि क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध की जरूरत नहीं है बल्कि इसपर कानून बनाये जाने की जरूरत है.

यही वजह है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने वाली है. इसके अलावा सरकार 26 अन्य बिल भी लाने वाली है जिसमें से सबसे प्रमुख है कृषि कानून निरसन विधेयक बिल 2021. कल इस बिल को मंजूरी देने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola