Crime News : संपत्ति विवाद में हुई तीखी बहस, अमेरिका से लौटकर पोते ने दादा पर किया 70 बार चाकू से वार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Feb 2025 10:02 AM
हत्या की सांकेतिक तस्वीर
Crime News : हैदराबाद में अमेरिका से पढ़कर आए 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने उद्योगपति दादा की 70 से अधिक बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी.
Crime News : उद्योगपति वेलमति चंद्रशेखर जनार्दन राव की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद के 86 वर्षीय राव की उनके घर पर उनके पोते ने कथित तौर पर संपत्ति बंटवारे को लेकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. दोनों के बीच हत्या के पहले तीखी बहस हुई. 29 साल के पोते किलारू कीर्ति तेजा ने कथित तौर पर वेलजन ग्रुप के चेयरमैन राव पर बहस के बाद हमला कर दिया. संपत्ति बंटवारे को लेकर हत्या की गई. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेजा को पैतृक संपत्ति के हिस्से के रूप में 4 करोड़ रुपये दिए गए थे.
पोते ने दादा पर किया 70 बार चाकू से वार
इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने खबर प्रकाशित की है. खबर में बताया गया कि विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया. इसके बाद पोते ने अपने दादा पर 70 बार चाकू से वार किया. इस झगड़े के दौरान तेजा की मां सरोजिनी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. वह भी हमले में घायल हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
मां के साथ दादा के पास पहुंचा था तेजा
तेजा हाल ही में अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हैदराबाद लौटे थे. विवाद और हमले के समय अपनी मां के साथ राव के घर पर गए थे. तेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे मामले की जांच चल रही है. जनार्दन राव एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे. उनका जहाज निर्माण, एनर्जी जैसी चीजों को कारोबा था.
हत्या का बाद कपड़े बदलकर फरार
पंजगुट्टा इंस्पेक्टर बी. शोभन ने बताया कि तेजा का जनार्दव राव के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ. राव की हत्या करने के बाद, तेजा ने अपने खून से सने कपड़े बदले. सोमाजिगुडा स्थित अपने दादा के घर से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










