Covid-19 in India : महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नये मामले, इन राज्यों की बढ़ गई टेंशन

Updated:
विज्ञापन

Covid-19 cases updates

Covid-19 in India : भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,710 हो गई है. इसमें केरल में सबसे अधिक 1,147 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई है. पटना में सात और संक्रमित मिले हैं. रांची में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है.

विज्ञापन

Covid-19 in India : भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 30 मई तक के नये अपडेट के अनुसार, भारत में COVID-19 मामले बढ़ रहे हैं, एक्टिव संक्रमणों की संख्या 2,710 हो गई है. केरल में देश में सबसे अधिक एक्टिव कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जहां कुल 1,147 संक्रमित मिले. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आने के बाद  राज्य की टेंशन बढ़ गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 681

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही, साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई. राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग की ओर से एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है.

केरल में कोविड-19 के 227 नए मामले

केरल में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,147 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नये आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 59 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 116 हो गई. वहीं, दिल्ली में 56 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 294 हो गई.

राजस्थान में अब तक 54 कोरोना के मामले

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक 54 मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है. सिंह ने एएनआई को बताया, “अब तक 54 मामले सामने आए हैं. अभी तक एसएमएस अस्पताल में केवल एक मरीज भर्ती है – एक बच्चा जो ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित है, जो बहुत गंभीर नहीं है.”

कर्नाटक में तीन की कोरोना से मौत

कर्नाटक के मैसूर के एक प्राइवेट अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतक को 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पटना में सात लोग पॉजिटिव पाए गए

बिहार में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें तीन एनएमसीएच में और चार निजी लैब की जांच में संक्रमित मिले. 

रांची में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर 15 लोगों की कोरोना जांच की गयी. इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. हालांकि, उस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं के बराबर थे. वर्तमान में रांची में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन