तबलीगी जमात चीफ मौलाना साद का हुआ कोरोना टेस्‍ट, जानें क्‍या है रिपोर्ट में

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 8:12 PM

विज्ञापन

Coronavirus cases in India Nizamuddin : दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के मुखिया (Nizamuddin Tablighi Jamaat Chief) मौलाना साद (Maulana Saad ) ने अपना कोरोना वायरस टेस्‍ट करा लिया है. तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) चीफ मौलाना साद के वकील के मुताबिक साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मालूम हो दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को कोरोना टेस्‍ट कराने के लिए कहा था और पुलिस के ही कहने पर मौलाना साद का कोरोना टेस्ट करवाया गया. वकील के अनुसार साद क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकता है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के मुखिया (Nizamuddin Tablighi Jamaat Chief) मौलाना साद (Maulana Saad ) ने अपना कोरोना वायरस टेस्‍ट करा लिया है. तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) चीफ मौलाना साद के वकील के मुताबिक साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मालूम हो दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को कोरोना टेस्‍ट कराने के लिए कहा था और पुलिस के ही कहने पर मौलाना साद का कोरोना टेस्ट करवाया गया. वकील के अनुसार साद क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकता है.

मालूम हो निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम के बाद देश में कोरोना संकट तेजी से बढ़ा है. मरकज में शामिल हुए हजारों लोग देश के विभिन्‍न राज्‍यों में गये और जिसके कारण देश में कोरोना संक्रमण में तेजी आयी. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी माना था कि देश में तबलीगी के कारण कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि दिल्‍ली में मरकज के कारण कोरोना के 63 प्रतिशत केस सामने आये.

Also Read: झारखंड में कोरोना का कहर, रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 15 पॉजिटिव मामले आये सामने, संक्रमितों की संख्या 82

बहरहाल दिल्‍ली सहित देश में मरकज का मामला सामने आने के बाद से ही मौलाना साद गायब है. उसे कई दिनों से क्राइम ब्रांच की टीम ढूंढ रही है, लेकिन साद अब तक पकड़ में नहीं आया है.

मालूम हो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद की मोहल्ला मुफ्ती स्थित ससुराल में दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मौलाना के सास-ससुर के नमूने पिछले सप्ताह जांच के लिये भेजे गये थे. साद के जिन दो करीबियों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वे दोनों दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस से लौटे थे.

Also Read: भारत पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, LOC पर 300 आतंकवादी घुसपैठ के लिये तैयार
मौलाना साद कांधलवी के फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी के फार्महाउस पर 23 अप्रैल को छापेमारी की. लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर दिल्‍ली में धार्मिक सभा का आयोजन करने के लिए कांधलवी पर मुकदमा दर्ज है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित कांधलवी के फार्महाउस पर छापेमारी की गई. शहर के निजामुद्दीन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर कांधलवी और सात अन्य लोगों पर लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर सभा आयोजित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था.

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और अन्य धाराओं में निजामुद्दीन के थाना प्रभारी ने मामला दर्ज किया था. मार्च में निजामुद्दीन में आयोजित हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया था और उनमें से बहुत से लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. इसके बाद निजामुद्दीन क्षेत्र को संक्रमण की अधिकता वाल क्षेत्र (हॉटस्पॉट) घोषित कर दिया गया था.

Also Read: क्‍या फिर बढ़ेगा लॉकडाउन, कल मुख्‍यमंत्रियों से पीएम मोदी की अहम बैठक

दूसरी ओर तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कंधालवी ने उपचार के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील की ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जा सके.

मंगलवार को जारी एक पत्र में कंधालवी ने कहा कि वह और तबलीगी जमात के कुछ अन्य सदस्यों ने खुद को पृथकवास में रखा हुआ है. यह पत्र आप विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया. कंधालवी ने कहा कि खुद को पृथकवास में रखे ज्यादातर सदस्यों में कोराना वायरस की जांच में कोई संक्रमण नहीं पाया गया.

उसने कहा, जो संक्रमित पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर का इलाज चल रहा है और अब वे स्वस्थ हो चुके हैं. मैं और कुछ अन्य ने खुद को पृथकवास में रखा हुआ है. कंधालवी ने कहा यह जरूरी है कि इस बीमारी से उबर चुके लोगों को उनके लिए रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिए जो अब भी इस वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है. कांधलवी ने अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola