Corona Virus : कोरोना वैक्सीन के बाद भी पालन करनी होगी गाइडलाइंस, इतने दिनों तक लगाना पड़ सकता है मास्क
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Dec 2020 10:45 AM
Corona Virus : देश में कोरोना वैक्सीन की चर्चा जोर शोर से हो रही है. पर कोई इस बात को लेकर आश्वस्त है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबकुछ पहले की तरह हो जाएगा.
Corona Virus : देश में कोरोना वैक्सीन की चर्चा जोर शोर से हो रही है. पर कोई इस बात को लेकर आश्वस्त है कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबकुछ पहले की तरह हो जाएगा. न मास्क लगाने की चिंचा होगी और न सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा. कहीं कोई पाबंदी नहीं होगी. पहले की तरह सबकुछ खुला रहेगा.
लेकिन, हम आपको बता दें, कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. ब्रिटिश सरकार का कहना है कि भले ही ब्रिटेन वैक्सीन लाने वाले देशों में अग्रणी है. लेकिन, इस बात का बहुत ध्यान रखने की जरुरत है कि किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो. ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने यह कहा है कि इसकी पूरी पूरी संभावना है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी लंबे समय तक लोगों को मास्क लगाना पड़ सकता है. लंबे समय तक लोगों को कोरोना गाइडलाइन और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी.
हालांकि, क्रिसमस को लेकर ब्रिटेन की सरकार ने लोगों को कड़े प्रतिबंधों से थोड़ी राहत दी है. सार्वजिनिक जगहों में आने जाने और दुकानों से खरीदारी की इजाजद दी गई है. हालांकि, छूट मिलने के बाद बाजारों में खूब भीड़ हो रही है. काफी चहल पहल देखने को मिल रही है. लोग क्रिसमस को लेकर जमकर खरीदारी भी कर रहे है. जिसके कारण कोरोना के फैसने का खतरा बड़ गया है.
आईसीएमआर ने भी किया है आगाह : देश में कोरोना को लेकर आईसीएमआर ने भी कहा है कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद भी लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ेगी. आईसीएमआर का साफ कहना कि टीका लगाने के बाद भी लोगों को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना पड़ेगा.
इधर, क्रिसमस को लेकर पूरे यूरोप में चहल-पहल बढ़ गई है. लोग खरीदारी करने घरों से बाहर निकल रहे है. जिसके कारण कोरोना का खतरा भी बढ़ गया है. बात करें अन्य देशों की तो, रुख में और सख्ती बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. अधिकारियों ने रेस्टोरेंट कैफे और बार 30 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच बंद करने का आदेश दिया है. जर्मनी में भी प्रतिबंधों को सख्ती से लागी करने पर विचार किा जा रहा है.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










