सोनिया गांधी से ED की पूछताछ, राहुल गांधी हिरासत में, कहा- भारत एक पुलिस राष्ट्र है, मोदी एक राजा

New Delhi: Police detain Congress MP Rahul Gandhi during a protest march from Parliament to Rashtrapati Bhawan against ED's interrogation of the party's interim President Sonia Gandhi in the National Herald case, in New Delhi, Tuesday, July 26, 2022. (PTI Photo) (PTI07_26_2022_000082B)
सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक पुलिस राष्ट्र है, मोदी एक राजा हैं.
कांग्रेस ने सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दूसरे दौर की पूछताछ के बीच मंगलवार को सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता आज पूरे देश में ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं.
इधर सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक पर प्रदर्शन किया. इसके बाद विजय चौक पर कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है.
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi detained by Delhi Police at Vijay Chowk
Congress MPs had taken out a protest march from Parliament to Vijay Chowk pic.twitter.com/kjfhKx0Gvd
— ANI (@ANI) July 26, 2022
सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक पुलिस राष्ट्र है, मोदी एक राजा हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से जानकारी दी गयी है कि विजय चौक पर कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया.
सोनिया गांधी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा में अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ करीब 11 बजे मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचीं. उनसे पूछताछ के मद्देनजर वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. प्रियंका गांधी ईडी के कार्यालय में ही रुकी रहीं, वहीं राहुल तुरंत ही वहां से निकल गये. राहुल ने राष्ट्रपति भवन के पास विजय चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
Also Read: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, दिल्ली में धरने पर बैठे राहुल गांधी
ईडी अधिकारियों ने बताया कि मौके पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत पूरी ऐहतियात बरतते हुए पर्याप्त बंदोबस्त किये गये हैं, जैसे कि पहली दौर की पूछताछ के दौरान किये गये थे. गौर हो कि सोनिया गांधी (75) से पहली बार 21 जुलाई को मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




