Karnataka Election Result: कांग्रेस को 'ऑपरेशन लोटस' खौफ! विधायकों को सुरक्षित करने के लिए किया चॉपर का इंतजाम

Published by : Abhishek Anand Updated At : 13 May 2023 1:59 PM

विज्ञापन

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती है और कांग्रेस धीरे-धीरे जीत की ओर आगे बढ़ रही है. मगर कांग्रेस को 'ऑपरेशन लोटस' का भी खतरा सता रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने खासा तैयारी कर रखी है. इस बार कांग्रेस बीजेपी को कोई भी मौका नहीं देना चाहेगी.

विज्ञापन

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती जारी है और कांग्रेस धीरे-धीरे जीत की ओर आगे बढ़ रही है. खबर लिखे जानें तक कांग्रेस 117 सीटों पर आगे चल रही थी. मगर इन सब के बीच कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का भी खतरा सता रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने खासा तैयारी कर रखी है. इस बार कांग्रेस बीजेपी को कोई भी मौका नहीं देना चाहेगी.

जीतने वाले विधायकों के लिए 4 चॉपर तैयार

वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस ने जीतने वाले अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है. पार्टी ने कुछ बड़े नेताओं और दूर दराज वाले विधायकों के लिए चॉपर की भी व्यवस्था की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बेंगलुरु में मौजूद हैं. मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार सिद्धारमैया शाम 5.30 बजे विषेश विमान से बेंगलुरु पहुंचेंगे. फिल्हाल वह मैसूर में हैं. कांग्रेस ने जीतने वाले विधायकों के लिए 4 चॉपर तैयार रखे हैं, जिन्हे जीत के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए जाएगा.

जीतने वाले विधायकों को सर्टिफिकेट लेकर बेंगलुरू बुलाया गया

कांग्रेस पार्टी रुझानों पर नजर बनाए हुए है और जीतने वाले विधायकों को सर्टिफिकेट लेकर बेंगलुरू बुलाया गया है ताकी ‘ऑपरेशन कमल’ को फेल किया जा सके. खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इन सब चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Also Read: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस जीती तो DK शिवकुमार होंगे अगले CM! जानें क्यों कहा जाता है ‘जाइंट किलर’?

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola