पुणे में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, नायडू अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे.

विज्ञापन

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे. पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नगर निगम द्वारा संचालित नायडू अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों एक मार्च को दुबई से पुणे आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘छह मार्च तक दोनों मरीजों को कोई समस्या नहीं थी. एक व्यक्ति में संक्रमण के हल्के लक्षण उभरने पर दोनों आठ मार्च को हमारे पास आए. इसके बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं . सोमवार को आए नतीजों में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola