ePaper

चार हाई कोर्ट में नियुक्त किये गये मुख्य न्यायाधीश, किरेन रिजिजू ने कही ये बात

Updated at : 12 Feb 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
चार हाई कोर्ट में नियुक्त किये गये मुख्य न्यायाधीश, किरेन रिजिजू ने कही ये बात

केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूर करते हुए चार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है. यहां पढ़ें खबर विस्तार से

विज्ञापन

केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूर करते हुए चार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है जिसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भारत के संविधान के तहत प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, निम्नलिखित न्यायाधीशों को विभिन्न हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया जाता है. मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं!

Also Read: केरल हाइकोर्ट के जज के विनोद होंगे पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा

चार हाई कोर्ट में रविवार को मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी. गुजरात हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानी को इसका मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. उन्हें शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था जबकि इसके मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त कर दिया गया.

राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता को गौहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. गौहाटी हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola