Coaching Centre Incident: कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने MCD को भेजा नोटिस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jul 2024 7:21 PM
Coaching Centre Incident
Coaching Centre Incident: दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत मामले में हंगामा जारी है. सड़क से लेकर संसद तक बवाल किया जा रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने एनसीडी को मामले में नोटिस भेजा है.
Coaching Centre Incident: 27 जुलाई को मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने पर, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने एमसीडी को नोटिस जारी कर, मांगी रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने 27 जुलाई को ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के संबंध में दर्ज मामले की जांच में जानकारी मांगने के लिए एमसीडी को नोटिस भेजा है. दिल्ली पुलिस ने एमसीडी को पत्र लिखकर राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के निकट स्थित नालों से गाद निकाले जाने के बारे में जानकारी मांगी है.
बरसाती नालों पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा : एमसीडी आयुक्त
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त अश्विनी कुमार ने सोमवार को कहा बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद नगर निगम तीन मोर्चों पर काम कर रहा है, जिसमें बरसाती नालों पर से अतिक्रमण हटाना भी शामिल है. एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए खतरा बने अवैध बेसमेंट पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. उन्होंने कहा, हम तीन मोर्चों पर काम कर रहे हैं. बरसाती नालों पर किए गए अतिक्रमण, जिस वजह से नालों की सफाई आसान नहीं थी, को हटाया जाना है. अवैध बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, जो सुरक्षा के लिए खतरा हैं.
यूपी, तेलंगाना और केरल के थे छात्र
शनिवार 27 जुलाई की शाम बारिश का पानी कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में घुसने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई थी. घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल स्थित एर्नाकुलम के नवीन दलविन के रूप में हुई.
आप ने एलजी पर बोला हमला, बीजेपी को AAP को ठहराया दोषी
कोचिंग सेंटर मामले में राजनीति भी जारी है. आम आदमी पार्टी ने जहां मामले को लेकर एलजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं बीजेपी ने आप को निशाने पर लिया. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, जब उपराज्यपाल वहां(ओल्ड राजिंद्र नगर) गए तो उनके खिलाफ नारेबाजी हुई… छात्रों ने उन्हें वहां पर नकार दिया. मुझे लगता है कि ऐसे संवेदनशील मामले में उन्हें (वीके सक्सेना) राजनीति करने वहां पर नहीं जाना चाहिए था. दिल्ली में कितनी हत्याएं होती हैं, पुलिस का मामला होता है जो सीधा उपराज्यपाल के अधीन आता है लेकिन वहां वे कभी नहीं गए. यहां राजनीति करने गए इसलिए छात्रों ने उन्हें वहां नकार दिया. वहीं भाजपा नेता योगिता सिंह ने कहा, जिस मां-पिता ने दिल्ली में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा उनका क्या दोष था? उनका ये दोष था कि दिल्ली की सरकार अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं? दिल्ली का नगर निगम चला रहे हैं? अगर आपके अधिकारी नहीं सुनते तो आप इस्तीफा दे दीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










