CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो- ANI

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा विदेश मंत्रालय द्वारा रद्द कर दिया गया है. मंत्रालय ने बताया कि दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम उचित नहीं पाया गया. इस फैसले से तेलंगाना में सियासी घमासान मचा हुआ है.

विज्ञापन

तेलंगाना की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का रद्द हुआ अमेरिका दौरा. केंद्र सरकार ने साफ तौर पर रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने उनकी अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से सीधा इनकार कर दिया, जिसके बाद CM को अपना विदेश दौरा बीच में ही समेटना पड़ा.

विज्ञापन

MEA ने क्यों रोका दौरा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम मुख्यमंत्रियों के हर विदेश दौरे का आकलन करते हैं. दौरा पद की गरिमा और उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए. रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम "उचित नहीं पाया गया." इसी वजह से फाइल खारिज कर दी गई.

ब्रिटेन की मिली मंजूरी, अमेरिका की नहीं

इस दाैरे में खास बात ये है कि केंद्र ने सीएम रेवंत रेड्डी को ब्रिटेन जाने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन अमेरिका के लिए रेड सिग्नल दिखा दिया. इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमेरिका दौरे के एजेंडे में ऐसा क्या था जो MEA को नागवार गुजरा?

लंदन से सीधे हैदराबाद लौटेंगे CM

अमेरिका का दरवाजा बंद होने के बाद अब रेवंत रेड्डी अपना दौरा छोटा कर रहे हैं. सीएम ऑफिस के मुताबिक, वह फिलहाल ब्रिटेन में हैं और रविवार को लंदन से सीधी फ्लाइट लेकर हैदराबाद लौट आएंगे.अब इस पूरे मामले पर तेलंगाना में सियासी जंग छिड़ गई है. विपक्ष इसे रेवंत रेड्डी की कूटनीतिक नाकामी बता रहा है, तो कांग्रेस इसे केंद्र की बदले की राजनीति करार दे रही है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का वार- ‘कैमरा-सेंट्रिक ड्रामा’ से सुर्खियों में रहना चाहते हैं, न्याय से कोई लेना-देना नहीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola